Weather Today: भीषण गर्मी की चपेट में दिल्ली, पारा 46 डिग्री के पार, तस्वीरों में देखें लोगों का हाल

दिल्ली में गर्मी का सितम (फाइल फोटो)
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में आज शहर के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.
नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के अनुसार देश के उत्तर राज्यों में तापमान गर्मी के दौरान होने वाले अधिकतम तापमान से अधिक है.
राष्ट्रीय राजधानी शहर के नजफगढ़ और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेशनों पर तापमान 46 डिग्री के पार चला गया.
दिल्ली में रविवार 21 मई को चार जगहों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम विभाग ने सोमवार (22 मई) को हरियाणा, दिल्ली, यूपी, एमपी, झारखंड, बिहार और बंगाल के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है.
गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए देश के ज्यादातर राज्यों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है.
मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के अलावा कल कहीं भी लू चलने के कम आसार है.