✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

पंचतत्व में विलिन हुए जनरल बिपिन रावत, दोनों बेटी ने दी माता-पिता को मुखाग्नि

ABP Live   |  10 Dec 2021 05:12 PM (IST)
पंचतत्व में विलिन हुए जनरल बिपिन रावत, दोनों बेटी ने दी माता-पिता को मुखाग्नि

पंचतत्व में विलिन हुए जनरल बिपिन रावत

1

General Bipin Rawat Cremation: देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत को आज अंतिम विदाई दे दी गई. दिल्ली कैंट के बरार स्क्वायर में पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदाई दी गई. जनरल बिपिन रावत की दोनों बेटियां कृतिका और तारिणी ने उन्हें मुखाग्नि दी. इस दौरान कई सैन्य कर्मी मौजूद रहे. अंतिम विदाई के वक्त केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी बरार स्क्वायर पहुंचे थे. जनरल बिपिन रावत की अंतिम यात्रा में सैंकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे. अंतिम यात्रा के दौरान 800 सैनिक भी शामिल हुए. उनकी अंतिम यात्रा में लोगों ने जमकर नारे भी लगाए.

2

अंतिम यात्रा में शामिल लोगों ने अपने नारे में कहा- 'जब तक सूरज चांद रहेगा, बिपिन जी का नाम रहेगा.' बता दें कि अंतिम संस्कार के दौरान सीडीएस जनरल बिपिन रावत को 17 तोपों की सलामी दी गई. उनका अंतिम संस्कार शाम 5 बजे किया गया. इस दौरान उन्हें 17 तोपों की सलामी दी गई.

3

अंतिम यात्रा से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और विपक्षी नेताओं ने उत्तराखंड के लाल बिपिन रावत को श्रद्धासुमन अर्पित की. जनरल बिपिन रावत को सेना अध्यक्ष एमएम नरवणे, वायुसेना चीफ वीआर चौधरी और नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार ने श्रद्धांजलि दी.

4

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी है. उनके अलावा रविशंकर प्रसाद, कांग्रेस नेता हरीश रावत और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी.

5

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी है. उनके अलावा रविशंकर प्रसाद, कांग्रेस नेता हरीश रावत और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी.

6

सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा- देश ने एक बहादुर सैनानी और एक योग्य सेनापति को खोया है. ये ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई करना मुश्किल है. उन्होंने आगे कहा- मैं दिवंगत आत्माओं के चरणों में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. परमात्मा उनके परिजनों को ये दुख सहने की शक्ति दें.

7

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री मनसुख मां​डविया, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धांजलि दी.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • भारत
  • पंचतत्व में विलिन हुए जनरल बिपिन रावत, दोनों बेटी ने दी माता-पिता को मुखाग्नि
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.