✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

इन 5 चीजों को भरपेट खाने से भी नहीं बढ़ेगा आपका वजन, वेट लूज करने में मिलेगी मदद

ABP Live   |  11 Mar 2022 08:10 PM (IST)
इन 5 चीजों को भरपेट खाने से भी नहीं बढ़ेगा आपका वजन, वेट लूज करने में मिलेगी मदद

डाइट

1

वजन कम करने के लिए आपको डाइटिंग नहीं सही डाइट की जरूरत होती है. ऐसी डाइट जिसे आप लंबे समय तक अपना सकें. ज्यादातर लोग पतला होने के लिए डाइटिंग का सहारा लेते हैं और क्रेश डाइटिंग करते हैं. इससे कुछ ही दिनों में आपकी डाइटिंग खत्म हो जाती है या शरीर कमजोर होने लगता है.

2

हम आपको खाने पीने की ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिससे आपका वजन तेजी से कम हो सकता है. बिना हैवी वर्कआउट के भी आप अपना वजन कम कर सकते हैं.

3

दही- गर्मियों में दही शरीर को पोषण देता है साथ ही वजन घटाने में भी मदद करता है. दही खाने से काफी देर तक पेट भरा रहता है और आप ओवर ईटिंग से भी बचे जाते हैं. दही में कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन बी 2, विटामिन बी 12 और मैग्नीशियम होता है, दही खाने से पेट हल्का रहता है.

4

लौकी- गर्मी में खाई जाने वाली हरी सब्जियां जैसे लौकी और तोरई भी वजन कम करने का काम करती हैं. लौकी खाने से पाचन बेहतर होता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है. लौकी खाने से शरीर को विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम पोटेशियम और जिंक मिलता है.

5

बादाम- बादाम में भरपूर फाइबर होता है जिससे भूख नहीं लगती. बादाम खाने से तेजी से वजन कम होता है. इससे एक्स्ट्रा फैट तेजी से घटता है. बादाम में विटामिन ई, फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड, ओमेगा 6 फैटी एसिड और प्रोटीन पाया जाता है. हालांकि गर्मियों में आपको भिगाकर बादाम खाना चाहिए.

6

छाछ- अगर आपको पतला होना है तो खाने में छाछ का उपयोग जरूर करें. छाछ में हेल्दी बैक्टीरिया, कार्बोहाइड्रेट और लेक्टोज होता है जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. फिगर को मेंटेन करने के लिए आप खाने के साथ प्लेन या मसाला छाछ पी सकते हैं.

7

नींबू- गर्मियों में नींबू का इस्तेमाल आपको ज्यादा करना चाहिए. गर्मी से बचने के लिए आपको रोज नींबू पानी पीना चाहिए. इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और वजन भी कम होता है. नींबू में थियामिन, नयासिन, रिबोफ्लोविन, विटामिन ई, विटामिन बी- 6 और फोलेट जैसे विटामिन्स होते हैं जिससे वजन कम होता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • लाइफस्टाइल
  • इन 5 चीजों को भरपेट खाने से भी नहीं बढ़ेगा आपका वजन, वेट लूज करने में मिलेगी मदद
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.