✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Republic Day 2026: इस गणतंत्र दिवस बनाएं देशभक्ति थीम वाली रंगोली, यहां देखें बेहतरीन रंगोली आइडियाज

एबीपी लाइव   |  21 Jan 2026 05:38 PM (IST)
Republic Day 2026: इस गणतंत्र दिवस बनाएं देशभक्ति थीम वाली रंगोली, यहां देखें बेहतरीन रंगोली आइडियाज

गणतंत्र दिवस भारत का एक बहुत ही गर्व और सम्मान से जुड़ा राष्ट्रीय त्योहार है. हर साल 26 जनवरी को हम अपने संविधान के लागू होने का जश्न मनाते हैं. साल 2026 में भी यह दिन पूरे देश में उत्साह और देशभक्ति के माहौल के साथ मनाया जाएगा. स्कूल, कॉलेज, सोसायटी और घरों में तिरंगे की रौनक देखने को मिलती है. इस खास मौके पर रंगोली बनाना हमारी परंपरा का एक सुंदर हिस्सा है. रंगोली न सिर्फ सजावट बढ़ाती है, बल्कि देश के प्रति हमारे प्यार और सम्मान को भी दिखाती है. अगर आप भी इस गणतंत्र दिवस 2026 पर आसान, सुंदर और आकर्षक रंगोली डिजाइन बनाना चाहते हैं, तो आइए आज हम आपको बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए आसान रंगोली आइडियाज बताते हैं, जिन्हें कोई भी आसानी से बना सकता है.

1

अगर आप पहली बार रंगोली बना रहे हैं या बच्चों के साथ मिलकर कुछ बनाना चाहते हैं, तो यह डिजाइन सबसे आसान है. आप फर्श पर एक आधा गोला या गोल शेप बनाएं और उसमें केसरिया, सफेद और हरे रंग भरें. बीच में छोटे-छोटे डॉट्स बनाकर डिजाइन को सजाया जा सकता है. नीचे की ओर फूल या पंखुड़ी का पैटर्न बनाकर रंगोली को और खूबसूरत बनाया जा सकता है. यह डिजाइन कम समय में बन जाती है और बहुत आकर्षक लगती है.

2

मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है, इसलिए गणतंत्र दिवस पर मोर की रंगोली बनाना एक शानदार आइडिया है. आप मोर को तिरंगे के रंगों में डिजाइन कर सकते हैं या उसके पंखों में केसरिया, सफेद और हरा रंग भर सकते हैं. यह रंगोली बच्चों और बड़ों दोनों को बहुत पसंद आती है. स्कूल प्रतियोगिता या घर के मुख्य द्वार पर यह डिजाइन बहुत सुंदर दिखती है.

3

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज से बेहतर कोई और थीम नहीं हो सकती है. आप जमीन पर सीधा तिरंगा बना सकते हैं या गोल शेप में तिरंगे के रंग भर सकते हैं. बीच में नीले रंग से अशोक चक्र बनाएं. यह रंगोली दिखने में बहुत सुंदर होती है और बनाने में भी आसान है. बच्चे भी इस डिजाइन को आसानी से बना सकते हैं.

4

अगर आप रंगों की जगह कुछ अलग और नेचुरल ट्राई करना चाहते हैं, तो फूलों की रंगोली सबसे अच्छा ऑप्शन है. आप नारंगी गेंदे के फूल, सफेद फूल और हरी पत्तियों की मदद से तिरंगे के रंगों की रंगोली बना सकते हैं. यह रंगोली बहुत ही सुंदर, खुशबूदार और खास लगती है. स्कूल, मंदिर या सोसायटी के लिए यह डिजाइन परफेक्ट रहती है.

5

अगर आपके पास ज्यादा जगह है और आप कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो बड़ी रंगोली डिजाइन ट्राई करें. बीच में गोल फूल या अशोक चक्र बनाएं और उसके चारों ओर सफेद और हरे रंग से डिजाइन बनाएं. बाहर की ओर केसरिया रंग से बॉर्डर दें. देखने में यह डिजाइन थोड़ी मुश्किल लग सकती है, लेकिन स्टेप-बाय-स्टेप बनाने पर यह काफी आसान हो जाती है.

6

अगर आप बिना पाउडर रंगों के रंगोली बनाना चाहते हैं, तो फूल और पत्तियों से बनी रंगोली एक शानदार आइडिया है. सफेद और नारंगी फूलों के साथ हरी पत्तियों को सजा कर आप बहुत ही सिंपल लेकिन एलिगेंट रंगोली बना सकते हैं. यह डिजाइन बच्चों के लिए सुरक्षित भी होती है और पर्यावरण के लिए भी अच्छी मानी जाती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • लाइफस्टाइल
  • Republic Day 2026: इस गणतंत्र दिवस बनाएं देशभक्ति थीम वाली रंगोली, यहां देखें बेहतरीन रंगोली आइडियाज
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.