Janmashtami Pooja: जन्माष्टमी पर पूजा में जरूर शामिल करें ये चीजें, भगवान होंगे प्रसन्न तो मिलेगा आर्शीवाद

janmashtami
श्री कृष्ण के जन्मदिवस यानि जन्माष्टमी के दिन विधि पूर्वक पूजा करने से सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं, ऐसा माना जाता है कि इस दिन पूजा में इन पांच चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए. इसमें से एक है सफेद मक्खन. कहते हैं श्री कृष्ण को सफेद मक्खन बहुत प्रिय था. इसलिए इस पावन दिन श्री कृष्ण को मक्खन का भोग जरूर लगाएं. बाल गोपाल को मक्खन का भोग लगाने के बाद उसे प्रसाद स्वरुप खुद खाएं व दूसरों में भी बांटे. (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
शास्त्रों के अनुसार श्री कृष्ण को बांसुरी बहुत प्रिय थी. कान्हा की मधुर बांसुरी सुनकर गोकुल की सखियां वन में दौड़ी चली आती थीं. कान्हा ये बांसुरी हमेशा अपने साथ रखते थे. इसलिए पूजन के समय थाली में कान्हा जी की बांसुरी भी जरूर रखें.(फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
भगवान श्री कृष्ण अपने मुकुट में हमेशा मोरपंख लगाए रखते थे. इसलिए पूजा के समय मोरपंख भी जरूर रखें. वैसे कहा जाता है कि घर में मोरपंख रखना शुभ होता है. (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
बाल गोपाल को पंचामृत का भोग लगाया जाता है. भगवान को पंचामृत का भोग लगाने के लिए पंचामृत में मेवा, दूध, दही, घी, गंगाजल और शहद आदि मिलाकर बनाया जाता है. भोग लगाने के बाद पंचामृत को प्रसाद स्वरुप ग्रहण कर सकते हैं. (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण के साथ तुलसी जी की पूजा भी अवशय करें. इतना ही नहीं, कहते हैं श्री कृष्ण को तुलसी अतिप्रिय थी, इसलिए पूजन में तुलसी को शामिल करना न भूलें.(फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)