Hanuman Jayanti 2023: महिलाएं हनुमान लला की पूजा में न करें ये काम, एक गलती से पूजा का नहीं मिलेगा फल

हनुमान जयंती 2023
हनुमान जयंती पर महिलाएं बजरंगबली की मूर्ति को स्पर्श न करें. पौराणिक मान्यता के अनुसार हनुमान जी ब्रह्मचारी थे. स्त्रियों को दूर से दीप जलाकर हनुमान जी की उपासना करनी चाहिए.
हनुमान जी की पूजा में स्त्रियां उनके मंत्रों का जाप, हनुमान चालीसा, हनुमानष्टक और सुंदरकांड का पाठ कर सकती हैं लेकिन महिलाओं को बजरंग बाण का पाठ करना वर्चित है.
कुछ महिलाएं हनुमान जंयती से 5 या 7 मंगलवार व्रत रखने का संकल्प लेती है. शास्त्रों के अनुसार महिलाओं को हनुमान पूजा के लिए व्रत नहीं रखना चाहिए, क्योंकि स्त्रियां पीरियड्स के दौरान बजरंगबली की पूजा नहीं कर सकती ऐसे में व्रत अनुष्ठान में अवरोध आएगा.
चूंकी हनुमान जी ब्रह्मचारी थे, ऐसे में हनुमान जयंती पर स्त्रियां न ही उन्हें चोला चढ़ाएं, जनेऊ, सिंदूर और वस्त्र भी नहीं पहनाएं. इसे ब्रह्मचारी का अपमान माना जाता है. ऐसा करने पर बजरंगबली नाराज हो सकते हैं
बजरंगबली सभी महिलाओं को माता के समान मानते हैं, इसलिए स्त्रियां झुककर उनके चरणों में प्रणाम न करें. ऐसा करना बजरंगबली को पसंद नहीं. पीरियड्स के दौरान महिलाओं को बजरंगबली की पूजा का प्रसाद भी ग्रहण नहीं करना चाहिए.
हनुमान जयंती और उसके एक दिन पूर्व से ही स्त्रियां शारीरिक संबंध न बनाएं. इससे पूजा का फल प्राप्त नहीं होता है. बजरंगबली की पूजा में तन और मन दोनों की शुद्धता जरुरी है.