✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Online Dating Tips: ऑनलाइन डेटिंग करने जा रहे हैं तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना बाद में होगा पछतावा

एबीपी लाइव   |  25 Apr 2026 02:24 PM (IST)
Online Dating Tips: ऑनलाइन डेटिंग करने जा रहे हैं तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना बाद में होगा पछतावा

आज के बदलते समय में लोगों में डेट करने का पैटर्न भी काफी तेजी से बदल रहा है. स्टडीज के मुताबिक, दुनिया की आधे से ज्यादा महिलाओं ने डेटिंग प्लेटफॉर्म्स पर सेफ्टी और ऑथेंटिसिटी को लेकर अपनी चिंता जताई है. भारत में बढ़ती फर्जी प्रोफाइल्स और Privacy Breaches ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. आज की यंग जनरेशन अवेयर तो है, लेकिन उतनी केयरफुल नहीं है. मैच कब मीटिंग में बदल जाते हैं, पता ही नहीं चलता, जिससे आगे चलकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानें डेट करते वक्त किन-किन बातों का रखना होता है ध्यान.

1

बातचीत के तरीके पर रखें विशेष ध्यान: बातचीत को लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इससे हम बहुत कुछ समझ सकते हैं. अगर कोई लगातार जवाब नहीं दे रहा, अपनी पहचान छिपा रहा है या ऑफलाइन मीटिंग के लिए जोर डाल रहा है तो यहां सतर्कता जरूरी हो जाती है.

2

प्राइवेसी का रखें ध्यान: अगली परेशानी है प्राइवेसी को लेकर, जहां कभी-कभी ऐसा देखा जाता है कि लोग आपकी प्रोफाइल के स्क्रीनशॉट या ऐप पर दी गई जानकारी को बिना अनुमति के शेयर करने लगते हैं. इसमें प्लेटफॉर्म्स को अपने यूजर्स को अलर्ट करना चाहिए और यूजर्स को भी सीमित मात्रा में ही अपनी जानकारी साझा करनी चाहिए.

3

बेसिक बातों का भी रखें ध्यान: Anirban के मुताबिक, मीटिंग हमेशा पब्लिक प्लेस पर ही रखें, न कि किसी सुनसान जगह पर. अगर संभव हो तो इस मीटिंग की जानकारी किसी करीबी को जरूर दें, ताकि एक एग्जिट प्लान हमेशा तैयार रहे.

4

अपनी सुरक्षा का रखें ध्यान: महिलाओं को इसका खास ख्याल रखना होता है. सिर्फ फिजिकल सेफ्टी ही नहीं, बल्कि अपनी मेंटल और इमोशनल सेफ्टी का भी ध्यान रखना जरूरी है. सामने वाले के इरादों पर ध्यान दें और यह भी देखें कि शुरुआत में वह एक सीमा में रहकर ही बातचीत करे.

5

मीटिंग के लिए कुछ टिप्स: मिलने से पहले धीरे-धीरे बातचीत के जरिए भरोसा बनाना जरूरी है और सामने वाले की पहचान वीडियो कॉल या प्रोफाइल से जरूर जांच लें. शुरुआत में अपनी निजी जानकारी जैसे पता या दिनचर्या साझा करने से बचें. सबसे जरूरी, अपनी भावनाओं पर भरोसा रखें. अगर कुछ गलत या असहज लगे, तो बिना झिझक पीछे हट जाएं. पहली मुलाकात में ही ज्यादा अटैचमेंट दिक्कत पैदा कर सकती है, इसलिए सोच-समझकर ही कदम बढ़ाएं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • रिलेशनशिप
  • Online Dating Tips: ऑनलाइन डेटिंग करने जा रहे हैं तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना बाद में होगा पछतावा
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.