✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Rose Day पर गर्लफ्रेंड को पहली बार कर रहे प्रपोज? गलती से भी न करें ये 7 गलतियां

कविता गाडरी   |  07 Feb 2026 08:20 AM (IST)
Rose Day पर गर्लफ्रेंड को पहली बार कर रहे प्रपोज? गलती से भी न करें ये 7 गलतियां

वेलेंटाइन वीक की शुरुआत के साथ ही रोज डे और प्रपोज डे युवाओं के लिए बहुत खास हो जाते हैं. फरवरी के इस मौसम में कई लोग अपने दिल की बात कहने की हिम्मत जुटाते हैं, लेकिन प्यार का इजहार जितना खूबसूरत होता है, उतना ही नाजुक भी होता है. वहीं इस समय एक छोटी सी गलती भी आपका खास पल खराब कर सकती है. ऐसे में जरूरी है कि प्रपोज करते वक्त कुछ बातों का खास ध्यान रखा जाए. चलिए अब आपको बताते हैं कि रोज डे पर गर्लफ्रेंड को पहली बार प्रपोज कर रहे हैं तो कौन सी गलतियां आपको भूलकर भी नहीं करनी चाहिए.

1

रोज डे पर प्रपोज करने से पहले सामने वाले की फीलिंग्स समझना बहुत जरूरी है. बिना किसी संकेत के अचानक प्रपोज करना सामने वाले को असहज कर सकता है. जल्दबाजी रिश्ते की शुरुआत से पहले ही मुश्किल खड़ी कर सकती है.

Continues below advertisement
2

इसके अलावा हर किसी को भीड़ के सामने प्रपोज किया जाना पसंद नहीं होता है. ऐसे में अगर आपका पार्टनर शर्मीला है, तो पब्लिक प्रपोजल उन्हें शर्मिंदा कर सकता है. ऐसे में बेहतर है कि जगह का चुनाव उनकी पसंद को ध्यान में रखकर करें.

Continues below advertisement
3

कई लोग वेलेंटाइन वीक के दौरान अपने पार्टनर को नशे की हालत में भी प्रपोज कर देते हैं. नशे में किया गया प्रपोजल आपकी गंभीरता पर सवाल खड़े कर सकता है. अपने प्यार का इजहार हमेशा होश में और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ करें, ताकि सामने वाला आपकी सच्ची भावनाओं को समझ सके.

4

वहीं जब तक बहुत जरूरी न हो प्रपोज हमेशा आमने-सामने ही करें. मैसेज या कॉल पर किया गया प्रपोज उतना असरदार नहीं होता और आपकी बात की गहराई भी कम हो सकती है.

5

इसके अलावा प्रपोज करने पर अगर आपका पार्टनर तुरंत हां नहीं कहता, तो उस पर किसी तरह का दबाव न बनाएं. क्योंकि कई बार हो सकता है कि आपका पार्टनर सोचने के लिए समय चाहता हो. ऐसी कंडीशन में धैर्य और समझदारी दिखाना जरूरी है.

6

अगर सामने वाला आपके प्रपोजल को ठुकरा देता है, तो उसके फैसले का सम्मान करें. जबरदस्ती या बहस करने से रिश्ता बनने से पहले ही खत्म हो सकता है.

7

इसके अलावा प्यार का इजहार करते वक्त शब्दों में सच्चाई और ईमानदारी होनी चाहिए. बनावटी बातें या दिखावा आपके प्रपोजल का असर कम कर सकता है. अपने दिल की बात साफ और सीधे तरीके से कहें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • रिलेशनशिप
  • Rose Day पर गर्लफ्रेंड को पहली बार कर रहे प्रपोज? गलती से भी न करें ये 7 गलतियां
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.