Relationship Tips: लाइफ पार्टनर चुनते समय ये गलतियां ना करें, अरेंज मैरिज के लिए भी जरूरी
अरेंज मैरिज में लोग अक्सर कंपैटिबिलिटी के अलावा बाकी चीजों को प्राथमिकता देते हैं जैसे फैमिली बैकग्राउंड. सोशल स्टेट्स, और परिवार की आर्थिक स्थिति.
बहुत बार लोग परिवार के दबाव में आते हैं और अपनी प्राथमिकताओं और इच्छाओं को नज़रअंदाज़ करते हैं. ऐसे में यह महत्वपूर्ण है कि जीवन साथी का चयन करने से पहले आप अपने परिवार को अपनी प्राथमिकताओं और इच्छाओं के बारे में पहले ही बता दें.
बहुत बार लोग एक दूसरे को समझे बिना जल्दबाजी में निर्णय लेते हैं. बहुत बार परिवार या बाहरी लोगों से लड़के या लड़की पर रिश्ते में प्रवेश के लिए बहुत दबाव होता है.
दो परिवार मिलकर लड़के और लड़की का रिश्ता तय कर लेते हैं और इस दौरान जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी एक साथ बितानी है उन दोनों के बीच में कोई बात ही नहीं हो पाती.
अरेंज मैरिज में अक्सर यह भी देखा जाता है कि लड़का या लड़की परिवार को रिश्ते के बारे में निर्णय लेने का पूरा अधिकार देते हैं और शादी के बाद किसी भी समस्या की स्थिति में वे परिवार को भी दोष देते हैं.