Navratri 2025: इस नवरात्रि अपने लुक को दें परफेक्ट टच, लगाएं लेटेस्ट आलता डिजाइन

नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर से हो रही है. इन दिनों में देशभर में मां दुर्गा की भक्ति और गरबा की रौनक देखने को मिलती है. ऐसे में नवरात्रि के दिनों में महिलाएं भी 16 श्रृंगार करती है, जिसमें पैरों में आलता लगाना बहुत खास माना जाता है. आलता न सिर्फ शुभ प्रतीक माना जाता है बल्कि पैरों को खूबसूरत लुक भी देता है. ऐसे में चलिए आज हम आपको कुछ आलता के लेटेस्ट डिजाइन बताते हैं जिन्हें आप इस नवरात्रि ट्राई कर सकते हैं.
इस नवरात्रि पर आप पैरों में फ्लोरल पैटर्न का आलता लगा सकती हैं. इसमें पैर पर आप एक बड़ा फूल बनाकर उसके चारों ओर छोटे-छोटे फूल और पत्तियां बना सकते हैं. यह डिजाइन पूजा और गरबा दोनों के लिए परफेक्ट है.
वहीं आप चांद-तारों की डिजाइन वाला आलता भी अपने पैरों में लगा सकती हैं. इसके लिए आप पैरों में गोल आकार में चांद बनाएं और उसके आसपास छोटे-छोटे तारे बनाएं. यह डिजाइन आपके पैरों को एकदम यूनीक लुक देगा.
आप पैरों में पंखुड़ी डिजाइन का आलता भी लगा सकते हैं. इसके लिए आप पैरों के बीच में एक बिंदी लगाकर उसके चारों ओर पंखुड़ी जैसी आकृति बनाएं. यह पैटर्न पैरों को पारंपरिक लुक देगा.
इस बार आप पैरों में गुलाब वाली डिजाइन का आलता भी लगा सकते हैं. इसके लिए पैरों पर गुलाब का फूल और किनारो में पत्तियां बनाकर आप इसे रॉयल टच दे सकते हैं.
वहीं इस नवरात्रि आप आलता और मेहंदी का कॉम्बो डिजाइन भी बना सकते हैं. इस डिजाइन के लिए आप मेहंदी के बीच आलता से डिटेलिंग करें. जिससे यह लुक आपके पैरों को और भी ग्लैमरस बनाएगा.
आप इस नवरात्रि रेड और व्हाइट कांबिनेशन का आलता डिजाइन भी बना सकते हैं. यह कांबिनेशन बहुत आकर्षक लगता है और पैरों को वॉक के समय खूबसूरत दिखाता है.
इनके अलावा आप इस इस नवरात्रि पर पैर से एड़ी तक आलता की लंबी धारियां भी बना सकते हैं. यह सिंपल डिजाइन आपके पैरों को सबसे अलग लुक देगा.