✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

खिड़की में पर्दों की जगह लगवाएं स्मार्ट ग्लास, मौसम के हिसाब से रंग बदलकर रूम को रखेगा ठंडा

सोनम   |  05 Aug 2025 07:57 AM (IST)
1

यह इनोवेशन आम लोगों के घर, ऑफिस और अन्य भवनों को स्मार्ट और एनर्जी सेविंग बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह एयर कंडीशनिंग और लाइटिंग की जरूरत को काफी कम कर देती है, जिससे बिजली के बिल में बड़ी बचत होती है.

2

इसके अलावा यह घरों को एक आधुनिक और स्टाइलिश लुक देता है, जिससे पुराने भारी-भरकम पर्दों की जरूरत खत्म हो जाती है. यह न सिर्फ आर्थिक रूप से फायदेमंद है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी बेहतर है. आइए जानते हैं खिड़की में पर्दों की जगह स्मार्ट ग्लास लगवाने के क्या फायदे होंगे.

3

स्मार्ट ग्लास को डायनामिक ग्लास या स्विचेबल ग्लास भी कहते हैं. एक खास तरह का ग्लास है, जो एक बटन दबाते ही पारदर्शी से रंगीन हो सकता है. यह ग्लास जरूरत के हिसाब से गर्मी, रोशनी या चमक को कंट्रोल करता है, जिससे आपके घर या ऑफिस का माहौल बेहतर बना रहता है.

4

स्मार्ट ग्लास का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह गर्मी और रोशनी को एक-दूसरे से अलग-अलग रोक सकता है. यानी यह गर्मी को तो रोक देगा, लेकिन धूप को अंदर आने देगा. इस ग्लास में लगे एक डायल को घुमाकर आप इसमें थोड़ी बिजली देते हैं, जिससे यह इंफ्रारेड लाइट को सोख लेता है. इससे सूरज की रोशनी की गर्मी बहुत कम हो जाती है.

5

एक तरफ डायल घुमाने पर ग्लास काला हो जाता है, जिससे रोशनी भी कंट्रोल होती है. इस तरह आप अपनी पसंद के हिसाब से गर्मी और रोशनी दोनों को कम या ज्यादा कर सकते हैं. माना जाता है कि स्मार्ट ग्लास, हीटिंग और कूलिंग के खर्च को काफी कम कर सकता है, जिससे पारंपरिक ग्लास से इसकी दोगुनी कीमत की भरपाई हो सकती है.

6

स्मार्ट ग्लास पर रिसर्च अभी भी जारी है, ताकि इसे और बेहतर और सस्ता बनाया जा सके. इसमें कोई शक नहीं है कि स्मार्ट ग्लास, हीटिंग और कूलिंग की लागत को कम करने और रोशनी व गर्मी को कंट्रोल करने का एक बेहतरीन और आधुनिक तरीका है. यह पारंपरिक पर्दों और ब्लाइंड्स की ज़रूरत को खत्म कर देगा.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • लाइफस्टाइल
  • खिड़की में पर्दों की जगह लगवाएं स्मार्ट ग्लास, मौसम के हिसाब से रंग बदलकर रूम को रखेगा ठंडा
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.