✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

हीरे जैसे दांत पाने का आसान तरीका, घर बैठे आजमाएं ये टिप्स

मानसी उपाध्याय   |  13 Dec 2025 10:02 AM (IST)
हीरे जैसे दांत पाने का आसान तरीका, घर बैठे आजमाएं ये टिप्स

आज के समय में सुंदर और चमकते दांत सिर्फ हमारी मुस्कान को ही नहीं निखारते, बल्कि यह हमारी पूरी हेल्थ का भी एक जरूरी हिस्सा हैं. लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी और खाने-पीने की आदतों की वजह से अक्सर हम अपने दांतों की सही देखभाल नहीं कर पाते हैं. इसका असर दांतों पर पीलापन, कैविटी, मसूड़ों की समस्याएं और मुंह की बदबू के रूप में दिखाई देता है.लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से आप अपने दांतों को नेचुरल तरीके से साफ और मजबूत रख सकते हैं.

1

दांतों को नेचुरल तरीके से साफ और मजबूत रखने के लिए एक चुटकी बेकिंग सोडा लें और इसमें 3 से 4 बूंद नींबू का रस मिलाएं. इस मिश्रण को अपनी उंगली या ब्रश की मदद से दांतों पर 1 मिनट तक रगड़ें फिर अच्छे से पानी से कुल्ला करें. यह दांतों पर जमा पीलापन और दाग धब्बे हटाता है और मुंह में बैक्टीरिया कम करता है. इसे हफ्ते में सिर्फ 1 बार ही यूज करें, ज्यादा इस्तेमाल करने से दांतों की एनैमल कमजोर हो सकती है.

2

दांतों को नेचुरल तरीके से चमकाने के लिए एक चम्मच सरसों का तेल लें और इसमें एक चुटकी नमक मिलाएं. इस मिश्रण से दांत और मसूड़ों की हल्के हाथों से 2–3 मिनट तक मालिश करें फिर पानी से कुल्ला कर लें. इससे मसूड़े मजबूत होते हैं, दांतों से गंदगी और टार्टर हटता है और मुंह की बदबू दूर होती है.

3

हीरे जैसे दांत पाने के लिए तुलसी के पत्तों को सुखाकर पाउडर बना लें.इसे ब्रश पर लगाकर दांत साफ करें. आप ताजे तुलसी के पत्ते भी चबा सकते हैं. इससे दांतों की चमक बढ़ती है और मसूड़ों के संक्रमण में राहत मिलती है.

4

दांतों को साफ और मजबूत रखने के लिए 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल मुंह में लें और 5–10 मिनट तक घुमाएं फिर इसे थूक दें और पानी से कुल्ला करें. यह मुंह के बैक्टीरिया को हटाता है, दांत प्राकृतिक रूप से चमकते हैं और सांस की बदबू कम होती है.

5

दांतों को नेचुरल तरीके से चमकाने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाएं. इससे दिन में 1–2 बार कुल्ला करें. इससे मसूड़ों की सूजन कम होती है, बैक्टीरिया खत्म होते हैं और दांत दर्द में राहत मिलती है.

6

दांतों को हेल्दी रखने के लिए सिर्फ सफाई ही नहीं, बल्कि सही खान-पान भी जरूरी है. रोज फल, सब्जियां और कैल्शियम वाले आहार लें. पानी पर्याप्त मात्रा में पीएं ताकि दांत और मसूड़े स्वस्थ रहें. इससे दांत मजबूत रहते हैं और कैविटी का खतरा कम होता है.

7

दिन में कम से कम 2 बार दांत ब्रश करें. ब्रश करते समय दांत और मसूड़ों को हल्के हाथों से साफ करें. समय-समय पर दांतों की जांच कराएं. इससे दांत लंबे समय तक सफेद और चमकदार बने रहते हैं और मसूड़ों की समस्याएं कम होती हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • लाइफस्टाइल
  • हीरे जैसे दांत पाने का आसान तरीका, घर बैठे आजमाएं ये टिप्स
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.