✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

असली और नकली सत्तू की ऐसे करें पहचान, काफी आसान है तरीका

मानसी उपाध्याय   |  08 Jun 2025 08:36 AM (IST)
असली और नकली सत्तू की ऐसे करें पहचान, काफी आसान है तरीका

गर्मियों में सत्तू को सुपरफूड माना जाता है, जिससे शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं. ये एक नेचुरल ड्रिंक है, जो भुने हुए चनों को पीसकर बनाया जाता है. गर्मियों में शरीर में ठंडक बनाने और खुद को हाइड्रेटिड रखने के लिए लोग सत्तू का शरबत काफी पीते हैं. इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर और कई सारे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं. सत्तू की तासीर ठंडी होती है. आजकल ज्यादातर लोग सत्त अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करते हैं. लेकिन कई बार लोग इस चीज को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं कि मार्केट में मिलने वाला सत्तू खरीदे या नहीं, ऐसे में चलिए हम आपको मार्केट में मिलने वाले असली और नकली सत्तू की पहचान करने का तरीका बताते हैं.

1

असली और नकली सत्तू की पहचान करने के लिए आप एक आसान तरीका अपना सकते हैं, जिसमें बस सत्तू को पानी में मिलाकर उसका रंग, बनावट और गंध ध्यान से देखें.

2

इसके लिए सबसे पहले थोड़ा सा सत्तू लें और एक गिलास पानी में डालें, अच्छी तरह मिलाएं. अगर सत्तू असली होगा तो पानी में मिलाने पर इसका रंग भी हल्का भूरा या पीला रहेगा.

3

असली सत्तू हल्का खुरदरा होता है, इसके अलावा असली सत्तू से हल्की खुशबू आती है. अगर इसमें कोई अजीब या तेज गंध है, तो वह नकली सत्तू हो सकता है .

4

अगर आपको सत्तू बाहर से लेने पर शक या डर है तो आप घर पर भी आसानी से सत्तू तैयार कर सकते हैं. घर पर टेस्टी सत्तू आसानी से चने को पीसकर तैयार हो सकता है.

5

घर पर सत्तू बनाने के लिए सबसे पहले चने पानी में डालकर आधा से एक घंटा के लिए भिगो दें. इसके बाद इन्हें पानी से निकालकर धूप में सुखने के लिए डाल दें, और बाद में चने अच्छे से भून लें. चने भूनने के बाद इसके छिलके अलग कर लें, और आखिर में मिक्सर में डालकर इसका पाउडर तैयार कर लें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • लाइफस्टाइल
  • असली और नकली सत्तू की ऐसे करें पहचान, काफी आसान है तरीका
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.