किचन से आ रही ही कचरे की बदबू? तो तुरंत ही आजमाएं ये 6 आसान से हैक्स
नींबू और बेकिंग सोडा: डस्टबिन या सिंक में नींबू का रस और बेकिंग सोडा डालने से बदबू तुरंत खत्म हो जाती है. हफ्ते में 2–3 बार यह जरूर करें.
कॉफी का इस्तेमाल: कॉफी के बचे हुए पाउडर को डस्टबिन या सिंक के पास रखने से बदबू सोख ली जाती है. इसे छोटे कप में भरकर किचन के किसी कोने में रख दें.
सिरके का स्प्रे: सफेद सिरका एक नेचुरल डियोडोराइज़र है. इसे पानी में मिलाकर स्प्रे करने से किचन की दुर्गंध गायब हो जाती है. रोज़ाना सिंक और डस्टबिन के आसपास छिड़काव करें.
दालचीनी और लौंग की खुशबू: थोड़ी सी दालचीनी और लौंग को पानी में उबालकर किचन में रखें. इसकी सुगंध बदबू को दूर कर देती है. इसे नेचुरल रूम फ्रेशनर की तरह इस्तेमाल करें.
कचरे की सही डिस्पोजल आदत: कचरे को लंबे समय तक किचन में जमा न होने दें. दिन में कम से कम एक बार डस्टबिन खाली करना ज़रूरी है. डस्टबिन में हमेशा प्लास्टिक बैग लगाकर ही कचरा डालें.
एक्टिवेटेड चारकोल का कमाल: एक्टिवेटेड चारकोल बदबू सोखने में बेहद असरदार है. इसे किचन में रखने से दुर्गंध तुरंत कम हो जाती है. इसे छोटे बैग या जार में भरकर किचन के कोनों में रखें.