गर्मियों में सब्जियों को इस तरह से रखें, लंबे समय तक नहीं होगी खराब

गर्मियों में सब्जियां अक्सर जल्दी खराब हो जाती हैं. ऐसे में हमें खाने में फ्रेश सब्जियां कम ही मिल पाती हैं. लेकिन कुछ बहुत ही सिंपल टिप्स हैं जिनसे आप अपनी सब्जियों को लंबे समय तक ताज़ा रख सकते हैं. आइये जानते हैं ये टिप्स..
सब्जियों को सूखा रखें: सब्जियों को धोने के बाद अच्छी तरह सुखा लें. गीली सब्जियां जल्दी खराब होती हैं. उन्हें फ्रिज में रखने से पहले तौलिये से पोंछ कर सुखा लें.
फ्रिज का सही इस्तेमाल: फ्रिज का तापमान 1 से 4 डिग्री सेल्सियस रखें. इससे सब्जियां ताज़ा रहेंगी.
सब्जियों को खुले में रखें: सब्जियों को एक दूसरे के ऊपर न रखें।. उन्हें खुले में रखें जहां हवा लग सके.
अलग-अलग रखें: टमाटर और खीरा जैसी सब्जियां फ्रिज में न रखें. कमरे के तापमान पर रखने से वे ज्यादा ताज़ा रहती हैं.
पेपर टॉवेल का उपयोग: सब्जियों को पेपर टॉवेल में लपेटें. यह नमी को सोख लेगा और सब्जियां ताज़ा रहेंगी.