Home Tips: कैसे साफ करें इंडक्शन स्टोव कि न हो खराब, इन तरीकों से नहीं होगी कोई दिक्कत

किचन में खाना बनाने के लिए अब तमाम तरह के एपलाइंसेस आते हैं, जिनमें इंडक्शन स्टोव भी शामिल है. यह इतना ज्यादा कारगर साबित होने लगा है कि लगभग हर घर में इंडक्शन स्टोव मिल जाता है. इस पर खाना बनाना आसान होता है, लेकिन इसे साफ करने में दिक्कत होती है, क्योंकि इसके खराब होने का खतरा रहता है. आइए आपको ऐसे टिप्स बताते हैं, जिससे इंडक्शन स्टोव चुटकियों में साफ होगा.
विनेगर की मदद से आप इंडक्शन को चमका सकती हैं. सबसे पहले आपको सूखे कपड़े से इंडक्शन को पोंछना है. इसके बाद गंदी जगहों पर विनेगर-पानी का कॉम्बिनेशन छिड़क दीजिए. कपड़े से दोबारा रगड़ेंगी तो वह हिस्सा चमक उठेगा.
बेकिंग सोडा की मदद से भी इंडक्शन स्टोव साफ किया जा सकता है. आपको हल्के गरम पानी में बेकिंग सोडा मिलाना है. इससे इंडक्शन स्टोव अच्छी तरह साफ हो जाएगा.
साबुन के पानी से भी आप इंडक्शन साफ कर सकती हैं. आपको यह पानी करीब 15 मिनट के लिए डालकर छोड़ना होगा. इसके बाद सफाई करने पर इंडक्शन एकदम क्लीन हो जाएगा.
यह बात ध्यान रखें कि सफाई करने से पहले इंडक्शन को पावर कनेक्शन से हटा दें. साफ-सफाई से पहले इंडक्शन को पूरी तरह ठंडा होने दें. सफाई के लिए ज्यादा पानी इस्तेमाल कभी न करें.