✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Home Cleaning Hacks: पोछा लगाते वक्त पानी में इन चीजों को डाले, शीशे की तरह चमक जाएगा आपका घर

मीनू झा   |  11 Sep 2025 07:02 PM (IST)
Home Cleaning Hacks: पोछा लगाते वक्त पानी में इन चीजों को डाले, शीशे की तरह चमक जाएगा आपका घर

Home Cleaning Hacks: अक्सर हम रोज़ाना झाड़ू-पोछा करते हैं, लेकिन फिर भी फर्श पर वो चमक नहीं आती जो हम चाहते हैं. ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे आपके घर के फ्लोर को शीशे की तरह चमका सकते हैं. आइए जानते हैं आसान और असरदार चीजों के बारे में, जिन्हें पोछा लगाते समय पानी में डालने से आपका घर चमचमाने लगेगा.

1

नींबू का रस: पोछा के पानी में थोड़ा नींबू का रस डालें. इससे फर्श पर जमी गंदगी और बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं और पूरे घर में फ्रेश खुशबू फैल जाती है.

2

सिरका: सिरका एक नैचुरल क्लीनर है. इसे पानी में मिलाकर पोछा लगाने से फर्श पर जमे दाग-धब्बे और चिपचिपाहट गायब हो जाती है. खासतौर पर टाइल्स और मार्बल पर यह बेहतरीन असर करता है.

3

बेकिंग सोडा: अगर फर्श पर बहुत ज्यादा दाग हैं तो पोछा के पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा डालें. यह दाग हटाने के साथ-साथ फर्श को नैचुरल शाइन देता है.

4

डिटॉल: साफ-सफाई के साथ घर को जर्म-फ्री भी रखना जरूरी है. पोछा के पानी में डिटॉल मिलाने से कीटाणु खत्म होते हैं और घर महकने लगता है.

5

नमक: नमक सिर्फ खाने में ही नहीं, बल्कि सफाई में भी काम आता है. इसे पोछा के पानी में डालने से घर के कोनों में जमी गंदगी आसानी से साफ हो जाती है.

6

एसेंशियल ऑयल: अगर आप चाहते हैं कि घर में हर समय खुशबू बनी रहे, तो पोछा के पानी में कुछ बूंदें लैवेंडर या एसेंशियल ऑयल की डालें. इससे घर सुगंधित और पॉजिटिव एनर्जी से भर जाएगा.

7

शैम्पू: थोड़ी मात्रा में शैम्पू या लिक्विड सोप मिलाकर पोछा लगाने से फर्श न सिर्फ साफ बल्कि चमकदार हो जाता है. यह तरीका खासकर बच्चों वाले घरों के लिए बहुत अच्छा है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • Home tips
  • Home Cleaning Hacks: पोछा लगाते वक्त पानी में इन चीजों को डाले, शीशे की तरह चमक जाएगा आपका घर
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.