✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

ठंड में जल्दी नहीं सूखते गीले कपड़े, ये हैक्स आएंगे अपने काम

एबीपी लाइव   |  19 Nov 2025 06:53 AM (IST)
1

सर्दियों में कपड़े सुखाने के लिए घर के अंदर एक तय जगह चुनना सबसे अच्छा होता है. कोशिश करें कि यह जगह ऐसी हो जहां हल्की-फुल्की हवा आती-जाती रहे. जैसे खिड़की के पास या कमरे का कोई खुला कोना. वहां एक रॉड या मजबूत रस्सी लगा दें.कपड़ों को फैलाकर टांगें ताकि वे एक-दूसरे से चिपके नहीं और हर तरफ से हवा मिल सके.

2

सर्दी में पंखा कम चलता है, लेकिन हल्की हवा भी कपड़ों को जल्दी सुखाने में मदद करती है. आप चाहे तो टेबल फैन को कपड़ों की तरफ मोड़ सकते हैं. रातभर पंखा धीमी स्पीड पर चलाकर छोड़ दें, इससे कपड़े काफी हद तक सूख जाते हैं और उनमें नमी कम रहती है.

3

कपड़ों में जितना कम पानी होगा, वे उतनी जल्दी सूखेंगे. अगर आप हाथ से कपड़े धोते हैं तो उन्हें अच्छी तरह मरोड़कर पानी निचोड़ें. वॉशिंग मशीन का यूज कर रहे हों तो स्पिन मोड दो बार चलाएं. इससे कपड़ों का एक्स्ट्रा पानी निकल जाएगा और वे जल्दी सूखने लगेंगे.

4

गीले कपड़े को दो सूखे तौलियों के बीच रखें और तौलिए को अच्छी तरह दबाएं. तौलिया कपड़ों का पानी सोख लेता है. इसके बाद कपड़े को हैंगर पर टांग दें बहुत तेजी से सूखेगा. ये तरीका बहुत काम आता है और कपड़ों की नमी को तुरंत कम कर देता है.

5

अगर कोई कपड़ा तुरंत पहनना हो और वह गीला हो, तो हेयर ड्रायर का यूज सबसे अच्छा तरीका है. कॉलर, बाजू और किनारों पर गर्म हवा दें. ये जगहें सबसे देर से सूखती हैं. कुछ ही मिनटों में कपड़ा पहनने लायक सूख जाता है.

6

जब कपड़ा थोड़ा सूख जाए लेकिन अभी भी हल्का सा नमी हो, तो उसे उल्टा करके हल्के हाथ से प्रेस कर लें. प्रेस की गर्मी नमी को बाहर निकाल देती है और कपड़ों में बदबू भी नहीं आती.प्रेस करने के बाद कपड़ों को एक-दो घंटे हवा में टांग दें.

7

सर्दियों में जब कमरे की हवा बहुत ठंडी होती है और कपड़े बिल्कुल नहीं सूखते, तो रूम हीटर बड़ी मदद करता है. कमरे का दरवाजा बंद कर दें, हीटर चालू करें और कपड़े थोड़ी दूरी पर टांग दें. धीरे-धीरे कमरे की गर्मी कपड़ों की नमी खींच लेगी और वे जल्दी सूख जाएंगे.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • Home tips
  • ठंड में जल्दी नहीं सूखते गीले कपड़े, ये हैक्स आएंगे अपने काम
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.