Curd Making Tips : दही जमाते समय कर लिए ये दो काम तो नहीं होगा खट्टा, जान लें तरीका

गर्मियों के मौसम में दही खाना लगभग हर घर की डाइट का हिस्सा होता है. यह शरीर को ठंडक देता है, पाचन में मदद करता है और सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अक्सर लोग एक समस्या से परेशान रहते हैं कि घर में जमा किया हुआ दही जल्दी खट्टा हो जाता है और उसका टेस्ट बिगड़ जाता है. असल में गर्मी में तापमान ज्यादा होने की वजह से दूध में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया तेजी से सक्रिय हो जाते हैं. इससे दूध जल्दी लैक्टिक एसिड में बदलने लगता है और दही का टेस्टी खट्टा हो जाता है. अगर आप कुछ आसान बातों का ध्यान रखें, तो दही लंबे समय तक ताजा और रह सकता है. नी
गर्मियों में दही जमाते समय सबसे जरूरी बात यह है कि जामन कम मात्रा में डालें. सर्दियों की तुलना में गर्मियों में बैक्टीरिया पहले से ही तेजी से काम करते हैं. ज्यादा जामन डालने से दही जल्दी जम तो जाएगी लेकिन जल्दी खट्टा भी हो जाएगी. दूध हल्का गुनगुना होना चाहिए, न ज्यादा गर्म और न बहुत ठंडा. अगर दूध बहुत गर्म होगा तो दही का टेस्ट खराब हो सकता है, इसलिए सही तापमान का ध्यान रखना जरूरी है.
दही को खट्टा होने से बचाने के लिए मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल बहुत अच्छा तरीका है. मिट्टी के बर्तन प्राकृतिक रूप से ठंडक बनाए रखते हैं. ये दही में मौजूद अतिरिक्त पानी को भी थोड़ा सोख लेते हैं. इससे दही ज्यादा देर तक ताजा और कम खट्टा रहती है. इसके अलावा मिट्टी के बर्तन में जमाई गई दही का टेस्ट भी ज्यादा अच्छा और प्राकृतिक लगता है.
गर्मी में दिन के समय तापमान बहुत ज्यादा होता है, जिससे दही जल्दी खट्टा हो सकती है. रात में तापमान थोड़ा कम होता है. इस समय दही धीरे-धीरे और सही तरीके से जमती है. खट्टापन भी कम आता है. दही जमाने के बाद इसे घर के किसी ठंडे और छायादार कोने में रखें.
गर्मी में दही बहुत जल्दी तैयार हो जाती है, इसलिए इसे सही समय पर स्टोर करना जरूरी है. जैसे ही दही जम जाए, उसे तुरंत फ्रिज में रख दें. बाहर ज्यादा देर रखने से किण्वन बढ़ जाता है और दही खट्टी हो जाती है. फ्रिज में रखने से उसका टेस्ट और ताजगी बनी रहती है.
अगर दही फिर भी खट्टी हो जाए, तो उसे फेंकने की जरूरत नहीं है. . दही को छलनी में डालकर उसका पानी निकाल दें. उसमें थोड़ा सा ताजा दूध मिलाकर अच्छे से मिक्स करें. इससे खट्टापन कम हो जाता है और टेस्ट सामान्य हो जाता है
दही को कपड़े में बांधकर कुछ घंटे के लिए टांग दें और फिर उसका पानी निकाल लें. इससे भी टेस्ट बेहतर हो जाता है.