✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Pressure Cooker Safety: इन गलतियों की वजह से फट जाता है प्रेशर कुकर, खाना बनाते वक्त ध्यान रखें ये बातें

एबीपी लाइव   |  28 Jun 2026 03:05 AM (IST)
Pressure Cooker Safety: इन गलतियों की वजह से फट जाता है प्रेशर कुकर, खाना बनाते वक्त ध्यान रखें ये बातें

लगभग हर घर की रसोई में प्रेशर कुकर का इस्तेमाल होता है, क्योंकि इससे खाना जल्दी बन जाता है और गैस भी कम लगती है. लेकिन यही प्रेशर कुकर अगर सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए, तो यह काफी खतरनाक भी साबित हो सकता है. कई बार छोटी-छोटी लापरवाहियों की वजह से कुकर फट जाने कि संभावना रहती है, जो खतरनाक साबित हो सकता है. इसलिए हर किसी को यह जानना बहुत जरूरी होता है कि आखिर किन गलतियों की वजह से कुकर फटता है और इससे बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी.

1

सबसे पहली और सबसे बड़ी वजह है कुकर को ज्यादा भर देना. बहुत से लोग जल्दी में पूरा कुकर खाने से भर देते हैं, लेकिन ऐसा करना बहुत खतरनाक होता है. दरअसल कुकर में हमेशा कुछ जगह खाली छोड़ना चाहिए, ताकि भाप आसानी से बन सके और उसे निकलने कि जगह मील सके. कुकर में कोई भी चीज पकाने से उसके अंदर का सामान फूल जाता है और झाग बनाती हैं. यह झाग कई बार कुकर के सेफ्टी वॉल्व और रास्ते को बंद कर देता है, जिससे अंदर बनी भाप बाहर नहीं निकल पाती और दबाव खतरनाक स्तर तक बढ़ जाता है.

Continues below advertisement
2

दूसरी बड़ी वजह है कुकर की रबर वाली सीट यानी गैसकेट का खराब हो जाना. यह रबर रिंग कुकर के ढक्कन और बर्तन के बीच एक टाइट सील बनाने का काम करती है, जिससे अंदर की भाप बाहर नहीं निकल पाती और दबाव सही तरीके से बनता है. कई बार लोग समझते हैं कि केवल कुकर नया खरीद लेने से उनकी जिम्मेदारी खत्म हो जाती लेकिन समय के साथ यह रबर पुरानी, सख्त या फटी हुई हो जाती है, और जब यह ठीक से सील नहीं बना पाती, तो भाप गलत तरीके से बाहर निकलने लगती है या फिर अंदर दबाव बहुत ज्यादा बन जाता है. इसलिए हर कुछ महीनों में इस रबर रिंग की जांच करते रहना चाहिए, और अगर इसमें कोई दरार या टूट-फूट दिखे, तो उसे तुरंत बदल देना चाहिए.

Continues below advertisement
3

तीसरी वजह है कुकर के सेफ्टी वॉल्व यानी वह छोटा सा रास्ता जिससे अतिरिक्त भाप बाहर निकलती है, उसका बंद हो जाना. अक्सर खाना पकाते वक्त खाने के छोटे टुकड़े या झाग इस वॉल्व में जाकर फंस जाते हैं, जिससे यह रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता है. जब यह रास्ता बंद होता है, तो भाप को बाहर निकलने का कोई जरिया नहीं मिलता और अंदर का दबाव लगातार बढ़ता रहता है, जो आखिर में कुकर के फटने का कारण बन जाता है, इसलिए हर बार खाना बनाने से पहले इस वॉल्व को साफ करके देख लेना चाहिए कि कहीं वह बंद तो नहीं है.

4

चौथी और बहुत आम गलती है कुकर को बिना भाप पूरी तरह निकाले ही जल्दी से खोल देना. बहुत से लोग जल्दी में होते हैं और खाना बनने के बाद बिना ठंडा हुए ही ढक्कन खोलने की कोशिश करते हैं. ऐसा करना बहुत खतरनाक है, क्योंकि अंदर अब भी काफी दबाव और गरम भाप मौजूद होती है, जो अचानक बाहर निकलकर आपको जला सकती है. ऐसे में हमेशा कुकर को पहले अपने आप ठंडा होने देना चाहिए, या फिर सीटी बजने के बाद धीरे-धीरे प्रेशर रिलीज वॉल्व से भाप निकालनी चाहिए.

5

अगर इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए, तो प्रेशर कुकर से जुड़े हादसों से आसानी से बचा जा सकता है. न तो कुकर को ज्यादा भरें, न ही उसकी रबर और वॉल्व को नजरअंदाज़ करें, और न ही जल्दी में बिना भाप निकाले ढक्कन खोलने की कोशिश करें. थोड़ी सी सावधानी और सही तरीका अपनाकर आप अपनी रसोई को सुरक्षित बना सकते हैं और बिना किसी डर के प्रेशर कुकर का पूरा फायदा उठा सकते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • Home tips
  • Pressure Cooker Safety: इन गलतियों की वजह से फट जाता है प्रेशर कुकर, खाना बनाते वक्त ध्यान रखें ये बातें
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.