✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

हार्ट अटैक के मरीजों को जानें क्या नहीं खाना चाहिए?

एबीपी लाइव   |  29 Oct 2023 09:59 PM (IST)
हार्ट अटैक के मरीजों को जानें क्या नहीं खाना चाहिए?

हार्ट अटैक

1

बढ़ते खान-पान ने हार्ट अटैक को आम बीमारी बना दिया है. हार्ट अटैक के मरीजों को कुछ खाने की चीजें ऐसी है जिससे बिल्कुल परहेज करना चाहिए क्योंकि वे इस स्थिति को और खराब कर सकते हैं. हार्ट अटैक के मरीजों को अपने डाइट में नमक, चीनी, वसा और कैफीन जैसी चीजों का सेवन कम करना चाहिए क्योंकि ये सब रक्तचाप को बढ़ाती हैं और दिल पर दबाव डालती हैं. इसलिए हार्ट अटैक के बाद डाइट पर विशेष ध्यान देना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं हार्ट के मरीजों को क्या नहीं खाना चाहिए...

2

हार्ट अटैक के मरीजों को अपने खाने में नमक की मात्रा कम कर देनी चाहिए. अधिक नमक से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है, जिससे दिल पर दबाव पड़ता है. नमक ब्लड में सोडियम की मात्रा बढ़ा देता है जिससे दिल को पम्प करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इसलिए हार्ट अटैक के मरीजों को खाने में नमक कम इस्तेमाल करना चाहिए ताकि बीमारी पर काबू पाया जा सके.

3

हार्ट अटैक के मरीजों को चीनी से पूरी तरह परहेज करना चाहिए. चीनी में मौजूद ग्लूकोज ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ा देता है. उच्च ब्लड शुगर से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.

4

हार्ट अटैक के मरीजों को आइसक्रीम से पूरी तरह परहेज करना चाहिए. आइसक्रीम में भरपूर मात्रा में शक्कर और वसा होती है जो दिल के मरीजों के लिए नुकसानदेह होती है.

5

तला-भुना खाना जैसे पराठा, पूरी , समोसा, पकौड़ी, आदि नहीं खाना चाहिए क्योंकि तले-भूने खाने में ट्रांस फैट अधिक होता है जो कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा देता है. अधिक वसा से धमनियों में जमावट हो सकती है जिससे हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • लाइफस्टाइल
  • हार्ट अटैक के मरीजों को जानें क्या नहीं खाना चाहिए?
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.