संजय बांगर की बेटी अनाया ने कराई जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानिए क्या होती है यह प्रक्रिया?
आपको बता दें कि अनाया जिनका जन्म पहले आर्यन बांगर के रूप में हुआ था, उन्होंने अपना जेंडर चेंज करवाया और अब वह खुद को एक ट्रांसजेंडर महिला के रूप में पहचानती है. उन्होंने पिछले तीन सालों में अपने ट्रांजिशन से जुड़ी कई बातें सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है. वहीं हाल ही में अनाया बांगर की जेंडर जेंडर अफर्मिंग सर्जरी के बाद लोगों के अंदर इस सर्जरी के बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ी है.
दरअसल जेंडर अफर्मिंग सर्जरी एक मेडिकल प्रक्रिया है, जिसके जरिए व्यक्ति अपने शरीर को अपनी जेंडर पहचान के अनुरूप बनाने की कोशिश करता है.
पहले इसे जेंडर चेंज सर्जरी भी कहा जाता था. यह सर्जरी उन लोगों के लिए होती है जो अपने जन्म के समय मिले ऑर्गेनिक जेंडर और अपनी जेंडर पहचान के बीच अंतर महसूस करते हैं, जिसे मेडिकल भाषा में जेंडर डिस्फोरिया कहा जाता है.
हालांकि हर ट्रांसजेंडर व्यक्ति यह सर्जरी नहीं करवाता है. कई लोग दूसरे तरीकों जैसे हार्मोन थेरेपी या काउंसलिंग के जरिए भी ट्रांजिशन करते हैं.
जेंडर अफर्मिंग सर्जरी एक ही प्रक्रिया नहीं होती है, बल्कि इसमें कई तरह के ऑपरेशन शामिल होते हैं. यह पूरी तरह व्यक्ति की जरूरत और डिसीजन पर निर्भर करता है कि उसे कौन सी जेंडर अफर्मिंग सर्जरी सर्जरी करानी है.
ट्रांसजेंडर महिलाओं के लिए इसमें जेनिटल्ज से जुड़ी सर्जरी, ब्रेस्ट और ऑग्मेंटेशन या चेहरे की बनावट में बदलाव जैसी प्रक्रियाएं शामिल हो सकती है. वहीं ट्रांसजेंडर पुरुषों के लिए चेस्ट सर्जरी, हिस्टेरेक्टॉमी या दूसरी जेंडर संबंधी सर्जरी की जाती है.
यह सिर्फ एक सर्जरी नहीं बल्कि एक लंबी मेडिकल और इमोशनल प्रक्रिया भी होती है. इसके लिए पहले मेडिकल जांच, मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन और काउंसलिंग की जरूरत होती है. आमतौर पर मरीजों को सर्जरी से पहले हार्मोन थेरेपी भी दी जाती है.
इस पूरी प्रक्रिया में डॉक्टर, मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट्स और दूसरे एक्सपर्ट्स की टीम भी शामिल होती है जो मरीज को फिजिकल और मेंटल रूप से तैयार करती है. सर्जरी के बाद भी रिकवरी और काउंसलिंग का दौर जारी रहता है.
वहीं दुनिया भर में जेंडर अफर्मिंग सर्जरी सर्जरी को लेकर जागरूकता बढ़ रही है, लेकिन अभी भी कई जगह पर इसकी सुविधा सीमित है.ऐसे में कई बार लोग बेहतर इलाज के लिए दूसरे देशों का भी रुख करते हैं.