✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

शादियों में ठूंस-ठूंसकर खाना हो सकता है खतरनाक, डॉक्टर्स ने बताए बचाव के तरीके

एबीपी लाइव   |  21 Dec 2025 08:14 AM (IST)
शादियों में ठूंस-ठूंसकर खाना हो सकता है खतरनाक, डॉक्टर्स ने बताए बचाव के तरीके

शादियों का मौसम आते ही लोग ज्यादा मात्रा में तरह-तरह के खाने और पकवान खाते है. हर जगह भरपूर और लज़ीज़ खाने का इंतज़ाम होता है, लेकिन अक्सर लोग ज़रूरत से ज्यादा या और अपनी digestion पावर से ज्यादा और भरी खान खाते है, जिससे उन्हें कई तरह की परेशानी होना शुरू हो जाती है

1

खासकर पेट में जलन, अपच और दर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक होती हैं और डाइजेस्टिव सिस्टम को भी प्रभावित करती हैं. डॉक्टर्स के अनुसार, बाहर का ज्यादा खाना खाने से पेट में जलन जैसी समस्या पैदा हो सकती है, लेकिन इन परेशानियों से बचने के लिए कुछ आसान तरीके अपनाए जा सकते हैं.

2

डॉक्टर्स के अनुसार, जब भी आप किसी शादी या पार्टी में खाना खाएं, तो धीरे-धीरे खाएं और हर निवाले को अच्छी तरह चबाएं, ताकि उसका रस मुंह में ही बन जाए और फिर वह पेट में जाए. यह तरीका खाने के पाचन में मदद करता है और पेट में होने वाली जलन से बचाता है.

3

कई लोग अपनी प्लेट में बहुत सारी डिश और खाने के आइटम एक साथ रख लेते हैं, जो पेट के लिए सही नहीं होता. इसमें मीठा और खट्टा खाना एक साथ मिल जाता है. डॉक्टर्स की सलाह है कि छोटी-छोटी मात्रा में खाना लें और सब कुछ एक ही प्लेट में न डालें.

4

अक्सर लोग रात तक चलने वाली पार्टी या किसी फंक्शन में भरपेट खाना खाने के बाद तुरंत बैठ या लेट जाते हैं, जो सेहत के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है. इससे पेट का एसिड ऊपर की ओर जा सकता है और जलन जैसी समस्या पैदा हो सकती है.

5

पार्टियों में स्नैक्स के साथ अक्सर सोडा और फिजी ड्रिंक्स मिलती हैं, जो स्वाद में तो अच्छी लगती हैं, लेकिन पेट में गैस और दबाव बढ़ा सकती हैं और एसिड रिफ्लक्स की समस्या को और बढ़ा सकती हैं. इसके बजाय गर्म पानी या हल्की हर्बल चाय पीना बेहतर होता है.

6

शादियों में बहुत ज्यादा टाइट या तंग कपड़े नहीं पहनने चाहिए, क्योंकि इससे पेट पर दबाव पड़ता है और एसिड ऊपर की ओर आ सकता है, जिससे जलन और असहजता बढ़ सकती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • हेल्थ
  • शादियों में ठूंस-ठूंसकर खाना हो सकता है खतरनाक, डॉक्टर्स ने बताए बचाव के तरीके
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.