✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Tea And Water: कहीं आप भी चाय पीने के तुरंत बाद तो नहीं पीते पानी, अगर हां, तो आज ही बदल दें ये आदत वरना बढ़ जाएगी परेशानी

एबीपी लाइव   |  03 May 2024 05:48 PM (IST)
1

चाय की चुस्की आपको ताजगी से भर देती है. बहुत से लोग तो दिन में कई-कई कप चाय पी जाते हैं. कुछ लोगों को चाय की तलब इतनी होती है कि वे बिना इसके एक पल भी नहीं रह सकते हैं. अधिकतर लोग अपने दिन की शुरुआत चाय के साथ करते हैं. चाय पीने के बाद शरीर एक्टिव हो जाता है. लेकिन कुछ लोगों की आदत होती है कि वे चाय पीने के तुरंत बाद पानी भी पी लेते हैं. ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है.

2

घर के बड़े बुजुर्ग कई बार चाय के बाद पानी पीने से टोकते हैं. अगर इसके बावजूद भी आप अपनी आदत नहीं सुधारते हैं तो आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं. चाय के बाद तुरंत पानी पीने से दांतों में सड़न (cavity) की समस्या हो सकती है. ठंडा गरम खाने के पर झनझनाहट भी होने लगती है. इतना ही नहीं कई और भी नुकसान चाय के बाद पानी पीने से है.

3

अगर आपकी आदत भी चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीने की है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि इससे अपच, लूज मोशन जैसी परेशानियां हो सकती हैं. एसिडिटी और गैस भी परेशान कर सकती है.

4

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीने से सर्दी जुकाम भी हो सकता है. गले में खराश की समस्या भी हो सकती है. इसीलिए हमारे बड़े बुजुर्ग ऐसा न करने की सलाह देते हैं और इसे बुरी आदत बताते हैं.

5

कुछ लोगों को तो चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीने से नाक से खून भी निकलने लगता है. इस तरह के लक्षण दिखाई देने पर बिना देर किए डॉक्टर को दिखाना चाहिए और इस बैड हैबिट्स को छोड़ देना चाहिए.

6

अगर आप चाय पीकर थोड़ी देर में ही पानी पी लेते हैं तो इसकी वजह से आपकी दांतों में सड़न की समस्या हो सकती है. इतना ही नहीं दांतों में पीलापन, सेंसिटिविटी जैसी समस्याएं भी हो सकती है. कई बार तो दांत निकलवाने तक की नौबत आ जाती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • हेल्थ
  • Tea And Water: कहीं आप भी चाय पीने के तुरंत बाद तो नहीं पीते पानी, अगर हां, तो आज ही बदल दें ये आदत वरना बढ़ जाएगी परेशानी
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.