इस विटामिन की कमी से गर्भ धारण करना हो जाता है मुश्किल
विटामिन B12 शरीर के लिए बहुत जरूरी है. यह लाल रक्त कोशिकाएं बनाने में मदद करता है, जिससे शरीर को ऑक्सीजन मिलती है। यह हमारे तंत्रिका तंत्र को भी हेल्दी रखता है.
विटामिन B12 की कमी से महिलाओं को गर्भधारण में दिक्कत हो सकती है. यह कमी अंडाणु के विकास में समस्या पैदा कर सकती है और हार्मोन का संतुलन बिगाड़ सकती है. पुरुषों में भी यह कमी शुक्राणु की गुणवत्ता और संख्या को प्रभावित कर सकती है.
विटामिन B12 के लिए मांस, मछली, अंडे और दूध खाएं. शाकाहारी हैं तो बी12 सप्लीमेंट्स लें. डॉक्टर से परामर्श भी लें.
अगर आप शाकाहारी हैं तो विटामिन B12 की गोलियां लें. यह आपकी विटामिन B12 की कमी को पूरा करने में मदद करेगा. डॉक्टर की सलाह लेना भी जरूरी है.
विटामिन B12 की कमी के लिए डॉक्टर से सलाह लेकर इंजेक्शन लें। यह कमी को जल्दी पूरा करने में मदद करेगा और हेल्थ को बेहतर बनाए रखेगा.