✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

नॉनवेज खाते नहीं हैं और नैचुरली बढ़ाना चाहते हैं विटामिन बी12 का लेवल, ये 5 वेजिटेरियन फूड करेंगे आपकी मदद

एबीपी लाइव   |  06 Jan 2026 05:29 PM (IST)
नॉनवेज खाते नहीं हैं और नैचुरली बढ़ाना चाहते हैं विटामिन बी12 का लेवल, ये 5 वेजिटेरियन फूड करेंगे आपकी मदद

विटामिन B12 हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है. यह हमारे खाए हुए भोजन को ऊर्जा में बदलने का काम करता है. विटामिन B12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने, नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखने और दिमाग को सही तरह से काम करने में मदद करता है. लेकिन भारत में विटामिन B12 की कमी एक गंभीर समस्या बन चुकी है. इसकी मुख्य वजह यह है कि यह विटामिन अधिकतर पशु आधारित खाद्य पदार्थों में पाया जाता है, जबकि शाकाहारी भोजन ज्यादातर प्लांट आधारित होता है. इसी कारण शाकाहारी लोगों में इसकी कमी ज्यादा देखने को मिलती है. इस लेख के माध्यम से हम ऐसे शाकाहारी फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिनके सेवन से शरीर को विटामिन B12 मिल सकता है.

1

विटामिन B12 की कमी से शरीर में कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं. इनमें थकान महसूस होना, याददाश्त कमजोर होना, हाथ-पैरों में झुनझुनाहट और एनीमिया जैसी बीमारी शामिल है. इसलिए शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन B12 की जरूरत होती है.

2

विटामिन B12 की मात्रा को शरीर में संतुलित बनाए रखने के लिए शाकाहारी लोगों को लो फैट दही को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए. एक कटोरी दही से लगभग 0.6 से 1.0 माइक्रोग्राम विटामिन B12 मिल सकता है. दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया यानी लाइव कल्चर पाचन को बेहतर बनाते हैं. शोध के अनुसार, दक्षिण भारतीय लोगों में दही के नियमित सेवन से विटामिन B12 का स्तर बेहतर पाया गया है.

3

डेली डाइट में चीज को शामिल करने से भी शरीर में विटामिन B12 की कमी पूरी हो सकती है. शाकाहारी व्यक्ति को दिन में करीब 30 से 40 ग्राम चीज का सेवन करना चाहिए. चीज का एक स्लाइस आपकी दैनिक जरूरत का लगभग 28 से 39 प्रतिशत तक विटामिन B12 प्रदान कर सकता है.

4

अगर आप शाकाहारी हैं और चाहते हैं कि शरीर में विटामिन B12 की मात्रा सही बनी रहे, तो आपको नियमित रूप से गाय के दूध का सेवन करना चाहिए. गाय के दूध के एक गिलास से लगभग 1.1 माइक्रोग्राम विटामिन B12 मिलता है.

5

अगर आप अपनी डेली डाइट में फोर्टिफाइड फूड्स को शामिल करते हैं, तो इससे शरीर में विटामिन B12 की कमी काफी हद तक पूरी की जा सकती है. इन फूड्स में सोया दूध, ओट्स और प्लांट बेस्ड मिल्क जैसे बादाम दूध शामिल हैं.

6

पनीर विटामिन B12 के अच्छे शाकाहारी स्रोतों में से एक है. यह शाकाहारी लोगों में विटामिन B12 की मात्रा को संतुलित रखने में मदद करता है. करीब 25 ग्राम पनीर का एक टुकड़ा शरीर की दैनिक जरूरत को पूरा करने में सहायक हो सकता है. साथ ही यह मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने में भी मदद करता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • हेल्थ
  • नॉनवेज खाते नहीं हैं और नैचुरली बढ़ाना चाहते हैं विटामिन बी12 का लेवल, ये 5 वेजिटेरियन फूड करेंगे आपकी मदद
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.