✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

गले में खराश दूर करने के लिए इस्तेमाल करें ये 6 चीजें, छूमंतर हो जाएगा कफ

मीनू झा   |  24 Aug 2025 06:58 AM (IST)
गले में खराश दूर करने के लिए इस्तेमाल करें ये 6 चीजें, छूमंतर हो जाएगा कफ

मानसून के मौसम में गले में खराश और कफ होना आम बात है. यह समस्या चाहे बड़ी न लगे, लेकिन काम के दौरान या बातचीत करते समय बहुत परेशान कर देती है. अक्सर लोग दवाईयों का सहारा लेते हैं, लेकिन घरेलू उपायों से भी आप आसानी से इस समस्या को दूर कर सकते हैं.

1

अदरक की चाय: अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो गले की सूजन और खराश को तुरंत आराम देते हैं. अदरक की चाय कफ को ढीला करके गले को सुकून पहुंचाती है.

2

शहद: शहद को नैचुरल कफ सिरप कहा जाता है. इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो गले की खराश को कम करते हैं और गले पर परत जमाकर राहत पहुंचाते हैं.

3

गुनगुना नमक पानी: गर्म पानी में नमक डालकर गरारे करना गले के लिए रामबाण उपाय है. यह गले की खराश को तुरंत ठीक करता है और जमा हुआ कफ निकालने में मदद करता है.

4

हल्दी वाला दूध: हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं. गुनगुना हल्दी वाला दूध पीने से गले का दर्द और खराश जल्दी ठीक हो जाते हैं और इम्यूनिटी भी बढ़ती है.

5

तुलसी की पत्तियां: तुलसी गले की खराश और कफ के लिए बेहद फायदेमंद है. तुलसी की चाय या इसके पत्तों को उबालकर पीने से गले को तुरंत आराम मिलता है.

6

लहसुन: लहसुन में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण गले के इंफेक्शन को दूर करते हैं. इसे खाने या उबालकर पानी पीने से खराश और कफ दोनों से राहत मिलती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • हेल्थ
  • गले में खराश दूर करने के लिए इस्तेमाल करें ये 6 चीजें, छूमंतर हो जाएगा कफ
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.