✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

किचन से आज की उठाकर फेंक दें ये चीजें, वरना बढ़ सकता है कैंसर का खतरा

मीनू झा   |  28 Aug 2025 06:34 PM (IST)
किचन से आज की उठाकर फेंक दें ये चीजें, वरना बढ़ सकता है कैंसर का खतरा

किचन हमारे घर की धड़कन होती है. यहीं से परिवार के हर सदस्य की सेहत तय होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी किचन में रखी कुछ चीजें धीरे-धीरे जहर बनकर शरीर को बीमार कर सकती हैं? अगर आप चाहते हैं कि आपका परिवार हेल्दी और सुरक्षित रहे, तो जरूरी है कि आज ही किचन से इन हानिकारक चीजों को बाहर का रास्ता दिखा दें.

1

प्लास्टिक कंटेनर और बोतलें: प्लास्टिक में रखा खाना या पानी ज़्यादा समय तक सुरक्षित नहीं रहता. प्लास्टिक से निकलने वाले हानिकारक केमिकल्स खाने में मिलकर कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं.किचन से प्लास्टिक के बर्तन और बोतलें आज ही हटा दें.

2

बासी तेल: खाने का तेल दोबारा इस्तेमाल करना बहुत खतरनाक होता है. इसमें ‘ट्रांस फैट’ और टॉक्सिन्स बन जाते हैं, जो दिल की बीमारियों और कैंसर का कारण बन सकते हैं.

3

खुले में रखा नमक और मसाले: अगर नमक और मसाले खुले में रखे हों तो उनमें नमी और फंगस लग सकती है. फंगस से बनने वाला अफ्लाटॉक्सिन एक खतरनाक तत्व है, जो लिवर कैंसर का रिस्क बढ़ाता है.

4

एल्यूमीनियम फॉयल में रखा खाना: कई लोग बचा हुआ खाना एल्यूमीनियम फॉयल में रख देते हैं. रिसर्च के अनुसार एल्यूमीनियम लंबे समय तक शरीर में जमा होकर कैंसर जैसी बीमारियों का कारण बन सकता है.

5

सड़े-गले फल और सब्ज़ियां: किचन में रखे खराब फल या सब्ज़ियां अगर गल चुकी हैं, तो उनमें खतरनाक बैक्टीरिया और फंगस पैदा हो जाते हैं. ऐसे फल-सब्ज़ियों का सेवन पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाने के साथ कैंसर का खतरा भी बढ़ा सकता है.

6

रेडीमेड पैकेज्ड स्नैक्स: चिप्स, नूडल्स, बिस्किट्स जैसे पैकेज्ड स्नैक्स में प्रिज़र्वेटिव्स और आर्टिफिशियल फ्लेवर्स होते हैं. इनका अधिक सेवन शरीर में टॉक्सिन्स जमा करता है, जो कैंसर का कारण बन सकता है.

7

प्लास्टिक की पैकिंग वाली पनीर और दूध: बाजार से लाए गए पनीर या दूध अक्सर प्लास्टिक में पैक होते हैं. अगर इन्हें लंबे समय तक उसी पैकिंग में रखा जाए तो प्लास्टिक के केमिकल्स खाने में मिल सकते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • हेल्थ
  • किचन से आज की उठाकर फेंक दें ये चीजें, वरना बढ़ सकता है कैंसर का खतरा
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.