✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

आंत में सूजन होने पर शरीर में दिखने लगते हैं ये बदलाव, संकेत दिखते ही भागें डॉक्टर के पास

मीनू झा   |  10 Apr 2025 05:39 PM (IST)
आंत में सूजन होने पर शरीर में दिखने लगते हैं ये बदलाव, संकेत दिखते ही भागें डॉक्टर के पास

आंत में सूजन कई कारणों से हो सकती है, जिसमें इन्फेक्शन, आईबीडी इत्यादि हो सकते हैं. इस परेशानी से जूझ रहे लोगों को तुरंत डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत होती है. ताकि स्थिति की गंभीरता को कम किया जा सकता है. आइए जानते हैं आंतों में सूजन के लक्षण क्या हैं?

1

पेट में दर्द और ऐंठन - आंत में सूजन होने पर निचले या ऊपरी पेट में बार-बार दर्द जैसा महसूस होता है. यह दर्द अक्सर भोजन करने के बाद बढ़ सकता है.

2

मल में खून या बलगम आना - यह लक्षण अल्सरेटिव कोलाइटिस या क्रोहन डिजीज के हो सकते हैं. इस स्थिति में आंतों में सूजन हो सकती है.

3

कारण वजन कम होना - आंत में सूजन होने पर वजन तेजी से कम होने लगता है. दरअसल, भूख में कमी और पोषक तत्वों का सही से अवशोषण न होने से वजन तेजी से गिरता है.

4

पेट फूलना और गैस - आंत में सूजन होने की स्थिति में पेट भारी और फूला हुआ लगता है, साथ ही बहुत गैस बनती है.

5

दस्त या कब्ज - बार-बार ढीला दस्त आना या मल का रुक-रुक कर आना, आंत में सूजन की ओर इशारा कर सकता है. कई बार दोनों स्थिति एक ही व्यक्ति में बारी-बारी से हो सकती हैं.

6

थकान और कमजोरी - आंत में सूजन होने पर शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता, जिससे कमजोरी और थकावट बनी रहती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • हेल्थ
  • आंत में सूजन होने पर शरीर में दिखने लगते हैं ये बदलाव, संकेत दिखते ही भागें डॉक्टर के पास
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.