सुबह-सुबह पी लिया इन दो हरी चीजों का पानी तो पेट में कभी नहीं रहेगी सूजन

हम आपको बता रहे हैं एक ऐसा टिप्स, जो आपके पेट की सूजन को खत्म कर सकता है. दरअसल, खीरे और पुदीने का पानी पीने से पेट को काफी फायदा होता है. बता दें कि खीरे की ठंडक और पुदीने के पाचन सुधारने वाले गुण मिलकर असरदार हेल्थ ड्रिंक बनाते है. आइए जानते हैं इसके फायदे.
खीरे में लगभग 95-96% पानी होता है, जो इसे सबसे ज्यादा हाइड्रेट करने वाले फूड आइटम्स में शामिल करता है. अगर आप सुबह-सुबह खीरे का पानी पीते हैं तो यह रातभर की पानी की कमी को पूरा करता है, जो अच्छे पाचन के लिए जरूरी होता है. वहीं, खीरा नैचुरल मूत्रवर्धक भी है, जो शरीर से जमा एक्स्ट्रा नमक और पानी बाहर निकलने में मदद करता है. इससे शरीर में सूजन की समस्या कम होती है और आप खुद को हल्का व तरोताजा महसूस करते हैं.
पुदीना पाचन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए जाना जाता है. पारंपरिक इलाज में इसे खासतौर पर गैस, अपच और सूजन जैसी परेशानियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसमें मौजूद मेन्थॉल पेट की मांसपेशियों को आराम देता है, जिससे ऐंठन और भारीपन कम होता है. अगर सुबह के समय पुदीने का पानी पिया जाए तो यह पेट को दिनभर के खाने के लिए तैयार करता है और नाश्ते के बाद अक्सर महसूस होने वाली दिक्कत और सूजन से राहत दिलाने में मदद करता है.
खीरा और पुदीना दोनों में ऐसे प्राकृतिक गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने और उसे अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं. खीरे में फ्लेवोनोइड्स, क्वेरसेटिन, सिलिका, कुकुरबिटासिन और विटामिन C जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो सूजन को घटाने और किडनी को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है.
पुदीना अपने खास एंटीऑक्सीडेंट गुणों के साथ पाचन को ठीक रखने और आंतों की सूजन को कम करने में मदद करता है. जब ये दोनों साथ आते हैं, तो आपके शरीर में होने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव यानी अंदरूनी थकावट और सूजन से लड़ने की ताकत बढ़ जाती है, जिससे आप खुद को ज्यादा स्वस्थ महसूस करते हैं.
खीरे और पुदीने का पानी सिर्फ शरीर के लिए फायदेमंद नहीं है, बल्कि यह आपकी सुबह की दिनचर्या को शांत बना सकता है. जब आप सुबह उठकर कुछ गहरी सांसें लेते हैं और ठंडे, ताजगीभरे पानी को धीरे-धीरे पीते हैं, तो यह सिर्फ एक आदत नहीं रहती बल्कि सुकूनभरी प्रक्रिया बन जाती है.
एक लीटर पानी के लिए एक माध्यम खीरा पतला काट लें, अगर आप चाहें तो छिलका हटा सकते हैं ताकि फाइबर और पोषक तत्व सही से मिले. इसके साथ मुट्ठीभर ताजा पुदीना की पत्तियां लें. आप इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए नींबू या अदरक भी डाल सकते हैं. इन सबको एक जग में डालें और ठंडा, फिल्टर किया हुआ पानी भरें. इसे कम से कम 2 घंटे या रातभर फ्रिज में रखें. सुबह उठकर इसे छानकर पिएं.