✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

कार या बस में बैठने के बाद क्यों आती है उल्टी? इन तरीकों से कर सकते हैं बचाव

कनिष्का मिश्रा   |  19 Apr 2025 10:44 PM (IST)
कार या बस में बैठने के बाद क्यों आती है उल्टी? इन तरीकों से कर सकते हैं बचाव

पहाड़ों पर घूमना तो ज्यादातर लोगों को पसंद होता है, हालांकि कुछ लोगों को पहाड़ों में गाड़ी या बस से सफर करने में उल्टी आने लगती है. ऐसे में तबीयत खराब होने से इन लोगों का मजा भी किरकिरा हो जाता है.

1

गाड़ी या बस में बैठने पर उल्टी आने का कारण मोशन सिकनेस हो सकता है. मोशन सिकनेस की प्रॉब्लम तब होती है जब हमारे कान, पैर और शरीर के बाकी अंग अलग-अलग मैसेज देने लगते हैं. तब हमारा दिमाग सही मैसेज के हिसाब से काम नहीं कर पाता.

2

कुछ लोगों को ज्यादा देर तक वीडियो गेम खेलने से भी मोशन सिकनेस हो सकती है, ऐसे में आपको चक्कर आने लगते हैं और उल्टी जैसा लगता है.

3

जब आप गाड़ी या बस से ट्रैवल करते हैं तो आप खिड़की के बाहर पेड़-पौधों को मूव होते हुए देखते हैं और आपके दिमाग को लगता है कि आप भी चल रहे हैं, हालांकि उस समय आपका शरीर तो एक जगह ही होता है. इसलिए आपका दिमाग कंफ्यूज होता है.

4

कार में मोशन सिकनेस से बचने के लिए आप अपनी कार की सीट को पीछे की तरफ झुका लें और अपनी उंगलियों को बंद करके मुठ्ठी बना लें. साथ ही गाड़ी को रोक कर कुछ देर तक ताजी हवा लें.

5

इसके अलावा अगर आपको ज्यादातर मोशन सिकनेस की समस्या होती है तो सफर से पहले ही दवा लेकर चलें. इससे आपको गाड़ी में उल्टी आने के चांसेज कम हो जाते हैं.

6

अदरक खाने से भी गाड़ी या बस में उल्टी आना कम हो सकता है, इसके लिए अदरक की कैंड़ी और अदरक की चाय पी जा सकती है. हालांकि यह समस्या किसी भी एक जगह फोक्स करने से भी कम हो जाती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • हेल्थ
  • कार या बस में बैठने के बाद क्यों आती है उल्टी? इन तरीकों से कर सकते हैं बचाव
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.