✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

करेले के साथ भूलकर भी न खाएं ये 6 चीजें, वरना फायदे के बजाय हो जाएगा नुकसान

मीनू झा   |  07 May 2025 05:48 PM (IST)
करेले के साथ भूलकर भी न खाएं ये 6 चीजें, वरना फायदे के बजाय हो जाएगा नुकसान

करेला वैसे तो कड़वा होता है, लेकिन सेहत के लिए ये काफी फायदेमंद है. डायबिटीज कंट्रोल से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने तक के लिए ये आपकी मदद करता है. वहीं दूसरी तरफ क्या आप जानते हैं कि, करेला खाते वक्त कुछ चीजों को अगर साथ खा लिया जाए तो फायदे के जगह नुकसान झेलना पड़ सकता है? जी हां, कुछ फूड कॉम्बिनेशन्स करेले के असर को उल्टा कर देते हैं. आइए जानते हैं वो 6 चीजें जिन्हें करेले के साथ नहीं खाना चाहिए.

1

दही और करेला - दही और करेला दोनों को एकसाथ खाना सही नहीं है. इन्हें एकसाथ खाने से पाचन संबंधी समस्याएं, जैसे गैस, सूजन और पेट दर्द हो सकते हैं. यह कॉम्बिनेशन शरीर में बैलेंस बिगाड़ सकता है.

2

अचार और करेला - अचार वैसे ही मसालेदार और खट्टा होता है. अगर इसे करेले के साथ खाया जाए तो पेट में एसिडिटी और जलन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. खासतौर पर जिनका पाचन कमजोर है, उन्हें इस बिलकुल भी नहीं खाना चाहिए.

3

कटहल और करेला - कटहल और करेला दोनों ही भारी खाद्य पदार्थ हैं. इन्हें एकसाथ खाने से पेट में भारीपन, गैस और अपच की समस्या हो सकती है. जिन लोगों को पेट संबंधी समस्याएं होती हैं, वे इससे दूर ही रहें.

4

आलू और करेला - करेला डायबिटीज में फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अगर आप इसे आलू के साथ खाते हैं तो इसका असर कम हो सकता है. आलू में स्टार्च की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकता है.

5

दूध और करेला - करेले के तुरंत बाद या साथ में दूध पीने से पाचन गड़बड़ हो सकता है. इससे पेट में गैस, अपच और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. करेला और दूध का कॉम्बिनेशन शरीर के लिए ठीक नहीं है.

6

नींबू और करेला - नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है और करेला भी औषधीय गुणों से भरपूर है. लेकिन दोनों को एकसाथ खाना करेले के औषधीय गुणों को कम कर देता है और पेट में एसिड लेवल को बढ़ा सकता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • हेल्थ
  • करेले के साथ भूलकर भी न खाएं ये 6 चीजें, वरना फायदे के बजाय हो जाएगा नुकसान
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.