✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

हड्डियां स्टील जैसी हो जाएंगी मजबूत, दूध में घिसकर पी लें यह सफेद चीज

सोनम   |  03 Jul 2025 01:20 PM (IST)
हड्डियां स्टील जैसी हो जाएंगी मजबूत, दूध में घिसकर पी लें यह सफेद चीज

सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि दूध में नारियल घिसकर पीने से हड्डियां स्टील की तरह मजबूत हो जाएंगी. डॉक्टर से जानते हैं कि ये बात कितनी सच है?

1

हड्डियों की सेहत हर उम्र के लिए बेहद अहम होती है. खासकर भारत जैसे देश में, जहां ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डियों की कमजोरी (ऑस्टियोपीनिया) जैसी दिक्कतें बढ़ रही हैं. डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, ऑस्टियोपोरोसिस से दुनियाभर में 20 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हैं. वहीं, भारत में 4.6 करोड़ महिलाएं और पुरुष इस बीमारी से जूझ रहे हैं.

2

हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन डी और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों की जरूरत होती है. दूध को हड्डियों के लिए सुपरफूड माना जाता है, क्योंकि इसमें कैल्शियम और प्रोटीन काफी ज्यादा होता है. वहीं, नारियलभी पौष्टिक खाद्य पदार्थ है, जो कई स्वास्थ्य लाभ देता है.

3

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ताजा नारियल को घिसने के बाद दूध में मिलाकर पीने से हड्डियों के मजबूत होने की बात कही गई है. एक्सपर्ट्स की मानें तो यह मिश्रण न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि दोनों के पोषक तत्वों का कॉम्बिनेशन भी देता है. नारियल का मैग्नीशियम और फॉस्फोरस दूध के कैल्शियम और प्रोटीन के साथ मिलकर हड्डियों के लिए पौष्टिक मिश्रण बनाता है.

4

Journal of Nutritional Biochemistry में 2023 के दौरान पब्लिश एक स्टडी में सामने आया कि नारियल में मौजूद मध्यम-शृंखला फैटी एसिड (MCTs) हड्डियों में सूजन को कम कर सकते हैं, जो ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करने में मदद करता है.

5

दिल्ली की हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अनीता मेहता के मुताबिक, नारियल में मैग्नीशियम और फॉस्फोरस होता है, जो कैल्शियम के साथ मिलकर हड्डियों के लिए फायदेमंद है. दूध और नारियल का मिश्रण संतुलित आहार का हिस्सा हो सकता है, लेकिन इससे हड्डियों को स्टील जैसी मजबूती मिलने की बात अतिशयोक्ति है.

6

न्यूट्रिशियन एक्सपर्ट डॉ. प्रिया वर्मा का कहना है कि नारियल और दूध का मिश्रण हड्डियों के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन यह कोई चमत्कारी उपाय नहीं है. नारियल और दूध का कॉम्बिनेशन कैल्शियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन का अच्छा सोर्स है, लेकिन हड्डियों की मजबूती के लिए केवल इस पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है. आपको विटामिन डी, एक्सरसाइज और बैलेंस्ड डाइट की भी जरूरत होती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • हेल्थ
  • हड्डियां स्टील जैसी हो जाएंगी मजबूत, दूध में घिसकर पी लें यह सफेद चीज
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.