चुनाव रिजल्ट 2026
(Source: ECI/ABP News)
आपका गुस्सा दिल को बना रहा है कमजोर, कंट्रोल नहीं किया तो ले सकता है आपकी जान

गुस्सा इंसानी स्वभाव का हिस्सा है. कभी-कभी यह सामान्य लगता है, लेकिन जब यही गुस्सा आदत बन जाए तो सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. खासकर दिल के लिए ये काफी नुकसानदायक है.
ब्लड प्रेशर का बढ़ना: गुस्से के समय शरीर में एड्रेनालिन और कॉर्टिसोल हार्मोन तेजी से बढ़ जाते हैं. इससे ब्लड प्रेशर अचानक हाई हो जाता है और दिल पर दबाव बढ़ता है.
हार्ट अटैक का खतरा: लगातार गुस्सा करने वाले लोगों में हार्ट अटैक का रिस्क ज्यादा होता है. गुस्से के कारण खून का प्रवाह असामान्य हो जाता है और धमनियां सिकुड़ने लगती हैं.
दिल की धड़कन तेज होना: गुस्से की स्थिति में दिल बहुत तेज धड़कने लगता है. अगर यह बार-बार हो तो हार्ट पल्पिटेशन और अरेथमिया जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं.
इम्यून सिस्टम पर असर: लगातार गुस्सा करने से शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है. इससे दिल के साथ-साथ अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है.
नींद की समस्या: गुस्सा और तनाव नींद खराब कर देते हैं. नींद पूरी न होने से दिल को आराम नहीं मिल पाता और दिल की बीमारियां बढ़ सकती हैं.
स्ट्रोक का खतरा: गुस्से के कारण हाई ब्लड प्रेशर और नसों पर दबाव स्ट्रोक का खतरा बढ़ा देते हैं. यह सीधे दिमाग और दिल दोनों पर असर डालता है.
समय से पहले मौत का खतरा: रिसर्च में पाया गया है कि जिन लोगों का स्वभाव बहुत गुस्सैल होता है, उनमें समय से पहले मौत का रिस्क ज्यादा होता है. खासकर हार्ट डिजीज इसकी बड़ी वजह बनती है.