खास डाइट प्लान और वर्कआउट से श्रद्धा कपूर खुद को रखती हैं इतनी फिट...आप भी जानिए

श्रद्धा कपूर के फिटनेस का राज
श्रद्धा कपूर जिम में खूब पसीना बहाती हैं. फैट बर्निंग के लिए श्रद्धा कार्डियो, योगा और डांस करती हैं. ये उनके फेवरेट वर्कआउट है. श्रद्धा स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी करती हैं. इसमें पुश अप्स, प्लैंक जैसे एक्सरसाइज शामिल है.
फिटनेस के लिए श्रद्धा एक हेल्दी और बैलेंस डाइट का पालन करती हैं.जिनमें कई तरह के खाद्य पदार्थ शामिल होते हैं. वो हर चीजों को एक सीमित तरीके से खाने में यकीन रखती हैं. प्रोसेस्ड और जंक फूड से परहेज करती हैं.
श्रद्धा को नाश्ते में उपमा पोहा अंडे या फिर आमलेट खाना पसंद है. इसके अलावा वो अपने नाश्ते में फलों का जूस शामिल करना नहीं भूलती है.
दोपहर में खाने में वो संतुलित भोजन करना पसंद करती हैं. इसमें ब्राउन राइस, ग्रिल्ड चिकन या मछली और हरी सब्जियां शामिल होती है.
श्रद्धा का डिनर काफी हल्का होता है इसमें सूप, सलाद, ग्रिल्ड सब्जियां, ग्रिल्ड फिश, फिश करी शामिल होता है. श्रद्धा का डिनर 8:00 बजे तक कंप्लीट हो जाता है.
श्रद्धा के मुताबिक हेल्दी स्किन के लिए पर्याप्त नींद लेना जरूरी है. ऐसे में एक्ट्रेस रोजाना कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लेते हैं.इसके अलावा वो पानी भी खूब पीती है.अगर आप भी श्रद्धा कपूर जैसा फिगर पाना चाहती हैं तो आपको भी ये रूटीन फॉलो करना होगा.