Sugar Control: रोज कितना खाएं मीठा? आज से तय कर लें लिमिट, नहीं तो खानी पड़ेंगी दवाइयां

भारतीय घरों में सुबह हो या फिर रात, बिना मीठे के अधूरी ही रहती है. सुबह की नींद भी चाय या कॉफी के साथ खुलती है तो बेड टाइम दूध के गिलास के साथ होता है. अगर इस बीच कोई खुशी सेलिब्रेट करने का मौका मिल जाए तो कहना ही क्या. एक-दूसरे का मुंह मीठा कराए बिना कहां रहा जाता है.
क्या आप जानते हैं कि कितना मीठा खाना चाहिए, जिससे हमारी हेल्थ पर इसका कोई नेगेटिव इफेक्ट नजर न आए.हेल्थ एक्सपर्ट्स शुगर को सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक बताते हैं. ऐसे में जरूरी है कि मीठा खाने के साथ हमें इसकी भी जानकारी हो हमारे शरीर के लिए कितनी शुगर कंज्यूम करना सही है.
अमेरिकन हार्ट असोसिएशन(एएचए) के अनुसार, पुरुषों को रोजाना 9 चम्मच (36 ग्राम) से ज्यादा अतिरिक्त शुगर नहीं खानी चाहिए, जबकि महिलाओं को 6 चम्मच (25 ग्राम) से ज्यादा शुगर का सेवन नहीं करना चाहिए. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, एक नॉर्मल एडल्ट पर्सन को रोजाना 25 ग्राम (लगभग 6 चम्मच) से ज्यादा एडेड शुगर का सेवन नहीं करना चाहिए.
शुगर की सबसे खतरनाक बात यह है कि इसके साइड इफेक्ट शरीर में धीरे-धीरे नजर आते हैं. जब तक हमें इसका अहसास होता है, तब तक काफी देर हो चुकी होती है. ज्यादा शुगर खाने से न केवल वजन तेजी से बढ़ता है, बल्कि डायबिटीज और फैटी लिवर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है.
बार-बार पेशाब आना, ज्यादा प्यास लगना, अधिक भूख लगना, वजन घटना, थकान, आंखों से धुंधला दिखना, चोट लगने पर देर से घाव भरना, स्किन में इंफेक्शन, शरीर का कांपना, पसीना आना, दिल की धड़कन का तेज होना, मूंछों में खुजली, जननांग में खुजली और इंफेक्शन होना शुगर बढ़ने के लक्षण हैं.
शुगर अनकंट्रोल होने पर हार्ट डिजीज, किडनी डिजीज, आई प्रॉब्लम, नर्व डैमेज, डाइजेशन में समस्या, वजन बढ़ना, एनर्जी की कमी, सेक्स प्रॉब्लम, जॉइंट पेन, नींद की समस्याएं, तनाव, डिप्रेशन आदि दिक्कतें हो सकती हैं.