रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुना पानी जरूर पिएं, हफ्तेभर में मिलेगा फायदा
बॉडी होती है डिटॉक्स: गुनगुने पानी पीने से वजन कम होने के साथ-साथ शरीर से गंदगी भी निकलती है. रात में डिनर करने के आधे घंटे बाद या सोने से एक दो घंटे पहले गुनगुना पानी जरूर पिएं. इससे शरीर का पाचन अच्छा होता है. साथ ही शरीर की गंदगी भी बाहर निकलती है.
पूरे दिन बॉडी रहता है एक्टिव: गुनगुना पानी पीने से शरीर पूरे दिन एक्टिव रहता है. साथ ही अगर आप गुनगुने पानी में 2 बूंद नींबू डाल लेंगे तो शरीर को एनर्जी मिलेगी.
पेट से जुड़ी समस्या होती है दूर:पेट या पाचन से संबंधित अगर कोई भी समस्या है तो रोजाना सोने से पहले गुनगुना पानी जरूर पिएं. पेट से जुड़ी कई सारी बीमारियां जैसे-कब्ज, बदहजमी और गैस से संबंधित परेशानी ठीक हो जाएगी. गर्म पानी पीने से खाना जल्दी से पच जाता है.
तनाव होता है दूर: रात में सोने से पहले गुनगुना पानी जरूर पिएं, इससे स्ट्रेस और डिप्रेशन कम हो जाता है. गर्म पानी पीने से दिमाग एक्टिव रहता है. रात में सोने से पहले गर्म पानी पीने से नींद अच्छी आती है.
चेहरे की झुर्रियां होंगी कम:बढ़ती हुई झुर्रियों को कम करने के लिए रात में सोने से पहले गुनगुना पानी जरूर पिएं. इससे त्वचा का कसाव आने लगता है.