हेल्दी लौकी हो जाएगी अनहेल्दी जब इन पांच चीजों के साथ मिलाकर खाएंगे, बिगड़ सकती है तबियत

लौकी को इन पांच सब्जियों के साथ कभी न मिलाएं
लौकी हमारे किचन का वह सुपर इनग्रेडिएंट है, जिससे हम सब्जी से लेकर सूप, रायता और स्वीट डिश तक बना सकते है. इसे कई बीमारियों में औषधि की तरह भी इस्तेमाल किया जाता है. बाहर से हरी और अंदर से सफेद दिखने वाली लौकी में 96% पानी होता है और यह हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होती है.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि लौकी का सेवन इन पांच चीजों के साथ करने से यह हमारे सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि किन चीजों के साथ आपको लौकी का सेवन नहीं करना चाहिए.
इन सब्जियों के साथ लौकी ना खाएं: लौकी को गैस पैदा करने वाली सब्जियों जैसे गोभी, फूलगोभी या ब्रोकोली के साथ मिलाना कुछ लोगों को पेट सूजन या गैस की समस्या पैदा कर सकता है.
खट्टे खाद्य पदार्थों के साथ लौकी खाने से बचें: लौकी को बहुत ज्यादा खट्टे खाद्य पदार्थों जैसे खट्टे फल या नींबू जैसी सब्जियों के साथ मिलाने पेट में मरोड़ या पेट दर्द की समस्या हो सकती है.
लौकी को डेयरी उत्पादों के साथ मिलाने से बचें : एक्सपर्ट्स का मानना है कि दूध या दही जैसे डेयरी उत्पादों के साथ लौकी का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं या पेट खराब हो सकता है.
लौकी के साथ ना खाएं चुकंदर : लौकी की सब्जी के साथ चुकंदर खाना भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इससे चेहरे और शरीर पर दाने हो सकते हैं, साथ में पेट को भी नुकसान पहुंचता है.
करेला को साथ ना खाएं लौकी: अगर आप लौकी और करेले को मिक्स करके मिक्स वेजिटेबल बनाते हैं तो ऐसा करना बंद कर दें, क्योंकि लौकी और करेला साथ में पेट में जहर बन सकता है. इससे उल्टियां होने की शिकायत हो सकती है, इतना ही नहीं नाक से खून भी आ सकता है.