✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

पानी कम पिया तो बढ़ सकती हैं ये 6 बड़ी समस्याएं, जानें गर्मी में कितना पानी जरूरी

एबीपी लाइव   |  28 Mar 2025 08:40 AM (IST)
पानी कम पिया तो बढ़ सकती हैं ये 6 बड़ी समस्याएं, जानें गर्मी में कितना पानी जरूरी

अगर आप ज्यादा समय तक बाहर रहते हैं, कड़ी मेहनत करते हैं या वर्कआउट करते हैं, तो आपको और ज्यादा पानी पीने की जरूरत पड़ सकती है. इसके अलावा, शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और फलों का जूस भी ले सकते हैं.

1

अप्रैल शुरू नहीं हुआ है और गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. देश के कई हिस्सों में पारा 40 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि तेज धूप और गर्मी की वजह से शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन (Dehydration) हो सकती है, जो कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकती है. गर्मी में खूब पानी पीने की सलाह दी जाती है. लेकिन रोज कितना पानी पीना चाहिए, इसकी कमी से कौन-कौन सी दिक्कतें हो सकती हैं, इसे जानना भी जरूरी है.

2

डाइटीशियन का कहना है कि गर्मी के दौरान शरीर से ज्यादा मात्रा में पानी पसीने के रूप में बाहर निकल जाता है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए पानी पीते रहना चाहिए. शरीर के अनुसार पानी के जरूरत हर किसी में अलग-अलग हो सकती है. लेकिन आमतौर पर गर्मी के दिनों में एक वयस्क इंसान को दिन में 8 गिलास करीब 3 से 3.5 लीटर पानी की जरूरत होती है.

3

डिहाइड्रेशन (Dehydration) पसीने के जरिए शरीर से ज्यादा पानी निकलने पर डिहाइड्रेशन हो सकता है. इसके लक्षणों में सिरदर्द, चक्कर आना, कमजोरी और बहुत ज्यादा प्यास लगना शामिल हैं.

4

हीट स्ट्रोक (Heat Stroke) गर्मी में कम पानी पीने से शरीर का टेंपरेचर कंट्रोल नहीं रह पाता, जिससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. यह गंभीर स्थिति हो सकती है, जिसमें बेहोशी भी आ सकती है.

5

कब्ज और पाचन की समस्याएं पानी की कमी से पाचन तंत्र धीमा हो जाता है, जिससे कब्ज की समस्या हो सकती है. पर्याप्त पानी पीने से आंतों की सफाई अच्छी तरह से होती है और पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है.

6

स्किन प्रॉब्लम्स (Skin Problems) कम पानी पीने से त्वचा रूखी और बेजान लग सकती है. इससे स्किन की चमक खो सी जाती है. पानी त्वचा को हाइड्रेटेड और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है, इसलिए पानी पीने में कोताही नहीं बरतनी चाहिए.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • हेल्थ
  • पानी कम पिया तो बढ़ सकती हैं ये 6 बड़ी समस्याएं, जानें गर्मी में कितना पानी जरूरी
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.