उठने-बैठने पर घूमने लगता है सिर तो समझ लो हो गया वर्टिगो, जानिए कितने खतरनाक होते हैं लक्षण?

सुबह जैसे ही पूजा बिस्तर से उठीं, सब कुछ घूमता हुआ नजर आया. उन्हें लगा ब्लड प्रेशर लो होगा, लेकिन ऐसा हर दिन होने लगा. डॉक्टर ने बताया, ये वर्टिगो है. वर्टिगो कोई आम चक्कर नहीं, बल्कि शरीर के बैलेंस सिस्टम से जुड़ा गंभीर संकेत हो सकता है. इसमें न सिर्फ सिर घूमता है, बल्कि चलने-फिरने और रोजमर्रा की चीजें भी मुश्किल हो जाती हैं.
उठते-बैठते सिर घूमना: जब शरीर की पोजिशन बदलने पर सिर तेजी से घूमने लगे, जैसे कुर्सी से उठते ही सब गोल-गोल दिखे, तो ये वर्टिगो का पहला और सबसे कॉमन संकेत है.
कान में सीटी या भारीपन: वर्टिगो अक्सर कान की अंदरूनी परत से जुड़ा होता है. इसलिए कई लोगों को कान में आवाजें आना या प्रेशर महसूस होता है.
चलते समय लड़खड़ाहट: नीचे सीढ़ियों से उतरते वक्त अगर पैरों का बैलेंस बार-बार बिगड़ता है या एकदम से चक्कर जैसा लगे, यह भी वर्टिगो का बड़ा संकेत है.
आंखों के आगे अंधेरा छा जाना: कभी-कभी वर्टिगो के दौरान रुक-रुककर धुंधला दिखने लगता है, जिससे सिर और अधिक घूमने लगता है.
मतली या उलटी: सिर घूमने के साथ पेट में उलझन, मितली या उलटी आना भी वर्टिगो की पहचान है. खासकर अगर ये सुबह के दौरान हो.
लक्षण नजर आएं तो देर न करें: अगर ये लक्षण लगातार दिखें, तो वर्टिगो को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है. यह कान, ब्रेन या न्यूरोलॉजिकल समस्या से जुड़ा हो सकता है. इसलिए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.