✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

छिपा हुआ खतराः क्या आप भी पी रहे हैं बीमारी? लिक्विड कैलोरी धीरे-धीरे कर रहा शरीर को बर्बाद

एबीपी लाइव   |  26 Mar 2026 08:32 AM (IST)
छिपा हुआ खतराः क्या आप भी पी रहे हैं बीमारी? लिक्विड कैलोरी धीरे-धीरे कर रहा शरीर को बर्बाद

हर आदमी चाहे उसे अपना वजन घटाना हो या बढ़ाना हो, ज्यादातर लोग अपने खाने पीने पर ही जोर डालते है, अपनी जरुरत के हिसाब से डाइट प्लान बनाते है, लेकिन कोई भी पेय पदार्थों पर उतना ध्यान नहीं देता. हालांकि, सारे पेय पदार्थ हमारे शरीर को नुकसान नहीं करते वे हमारे शरीर की metabolism को प्रभावित करते है. लेकिन फलों के रस, स्मूदी, प्रोटीन शेक और एनर्जी ड्रिंक्स जैसे पेय पदार्थ देखने में तो सेहतमंद लगते हैं, लेकिन काफी मात्रा में लेने से कैलोरी बढ़ा सकते हैं और वजन घटाने में सबसे बड़ी बाधा बन सकता है.

1

2

स्वस्थ आहार के बावजूद अनजाने में ली गई कैलोरी, जैसे मीठी चाय, जूस, एनर्जी ड्रिंक या कॉफी, वजन बढ़ा सकती है, ये ड्रिंक्स भूख नहीं मिटाते, लेकिन शरीर में एक्स्ट्रा कैलोरी बढ़ाते हैं, जिससे वजन तेज़ी से बढ़ता है.ठोस खाने के मुकाबले, पीने वाली चीज़ों से मिलने वाली कैलोरी शरीर को ठीक से संकेत नहीं दे पातीं की पेट भर गया है, जिसके कारण हम अनजाने बहुत ज़्यादा चीनी और कैलोरी ले लेते हैं.

3

अनजाने में बड़ी मात्रा में चीनी और कैलोरी का सेवन करना आसान है, जिससे समय के साथ शरीर में बार-बार इंसुलिन का स्तर बढ़ जाता है, और जिससे हमारे शरीर में चर्बी (fat) जमा होने लगती है और मेटाबॉलिज्म का संतुलन बिगड़ जाता है.

4

हेल्दी ड्रिंक्स जूस और स्मूदी जैसे नेचुरल दिखने वाले ड्रिंक्स में बहुत ज़्यादा शुगर होता है, खासकर तब जब उनमें फाइबर ना हो वे निकाल दिया गया हो या फिर आप उन्हें ज़रूरत से ज़्यादा पिते हो,इसका कारण है कि बिना फाइबर के शुगर खून में बहुत तेज़ी से घुलती है, जिससे हमारे शरीर में ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ जाता है.

5

गर्मी में आमतौर पर लोग ड्रिंक्स का सेवन ज्यादा करते है, साथ ही दिन भर कैलोरी से भरे ड्रिंक्स पीने से हमारे शरीर में इंसुलिन का लेवल हमेशा बढ़ा रहता है, जिससे इंसुलिन रेजिस्टेंस, वजन बढ़ना और मेटाबॉलिज्म से जुड़ी बीमारियाँ शुरु होने लगती है और भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है.

6

सभी ड्रिंक्स नुकसानदेह नहीं होती हैं, लेकिन इनके बारे में जानकारी होना बेहद ज़रूरी है, जूस के बजाय फल खाए इससे शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ती है, इसके अलावा ज़रूरत के हिसाब से प्रोटीन लेना और एनर्जी ड्रिंक्स कम पीने की आदत एक बड़ा बदलाव ला सकता है.

7

इसके अलावा शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए पानी का ही सेवन करना चाहिए इसे अपना मुख्य पेय बनाने से आप फालतू कैलोरी लेने से बचेंगे और आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी,पीने वाली चीज़ों से मिलने वाली कैलोरी पर ध्यान देना वजन घटाने और मेटाबॉलिज्म सुधारने के लिए एक छोटा लेकिन बहुत असरदार कदम है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • हेल्थ
  • छिपा हुआ खतराः क्या आप भी पी रहे हैं बीमारी? लिक्विड कैलोरी धीरे-धीरे कर रहा शरीर को बर्बाद
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.