✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

चुनाव रिजल्ट 2026

पश्चिम बंगाल  (293/293)To Win - 147
207
BJP
80
TMC
02
LF+ISF
02
CONG
02
OTH
असम  (126/126)To Win - 64
102
BJP+
19
CONG+
05
OTH
तमिलनाडु  (234/234)To Win - 118
107
TVK
74
DMK+
53
ADMK+
00
OTH
केरलम  (140/140)To Win - 71
102
CONG+
35
LEFT+
03
OTH
पुदुचेरी  (30/30)To Win - 16
18
BJP+
06
CONG+
06
OTH
(Source: ECI/ABP News)

Brinjal Benefits: बैंगन खाने से शार्प होती है मेमोरी, यकीन ना हो तो पढ़ लें खबर

एबीपी लाइव   |  01 Apr 2024 06:48 PM (IST)
Brinjal Benefits: बैंगन खाने से शार्प होती है मेमोरी, यकीन ना हो तो पढ़ लें खबर

बैंगन को अगर आप मामूली सब्जी मानने की गलती कर रहे हैं तो संभल जाइए. इस सब्जी से ब्रेन को गजब की पावर मिलती है. ये शुगर और वेट लूज करने के लिए भी काफी मददगार साबित होता है.

1

बैंगन ऐसी सब्जी है जिसे कम ही लोग खाना पसंद करते हैं. पहले बैंगन को लेकर कहा जाता था कि ये बे-गुन है यानी इसमें कोई गुण नहीं लेकिन इसके सेहत को लेकर इतने फायदे सामने आ चुके हैं कि इसे बेगुन की बजाय सब्जियों का महाराजा भी कहा जाता है. सेहत के साथ साथ बैंगन दिमाग के लिए बहुत लाभकारी है. बैंगन के इतने फायदे हैं कि इन्हें जानने के बाद इसे आप रोज ही खाना चाहेंगे. चलिए जानते हैं कि बैंगन कैसे फायदा करता है

2

मेमोरी के लिए बैंगन को बहुत ही शानदार माना गया है. इसे मैमोरी शार्पर कहते हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि बैंगन में पाए जाने वाले एंथोसायनिन और नासुनिन एंजाइम दिमागी कोशिकाओं की झिल्ली को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं.

3

इतना ही नहीं ब्रेन की कोशिकाओं को डिटॉक्स करने के साथ साथ बैंगन की मदद से दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है. इससे मैमोरी पावर बढ़ती है और दिमागी बीमारियां दूर रहती हैं. बैंगन में पाया जाने वाला फाइटोन्यूट्रिएंट्स एंजाइम दिमाग को मजबूत करता है और दिमाग की कार्यप्रणाली को तेज करता है.

4

बैंगन दिमाग के साथ साथ हड्डि्यों के विकास के लिए भी काफी मददगार साबित होता है. आपको बता दें कि बैंगन में पाया जाने वाला फेनोलिक नामक एंजाइम बोन डेंसिटी बढ़ाता है और इससे हड्डियां मजबूत होती हैं. बैंगन के सेवन से आंखों की सेहत भी अच्छी होती है. अगर आप बैंगन खाते हैं तो ग्लूकोमा और नजर दोष की संभावना कम होती है.

5

बैंगन के सेवन से दिल का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है. इसमें पाए जाने वाले बायोफ्लेवोनॉइड्स रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करते हैं जिससे हार्ट अटैक की संभावना कम होती है. इसमें पाया जाने वाला एंजाइम क्लोरोजेनिक बैड कोलेस्ट्रोल को भी कम करता है जिससे हार्ट हेल्दी रहता है.

6

डायबिटीज के मरीजों में बैगन फायदा करता है क्योंकि इसका कम ग्लाइकोसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है. इसमें पाया जाने वाला डायरी फाइबर पाचन तंत्र के साथ साथ मेटाबॉलिज्म के लिए अच्छा होता है. इससे वजन को भी कंट्रोल रखने में मदद मिलती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • हेल्थ
  • Brinjal Benefits: बैंगन खाने से शार्प होती है मेमोरी, यकीन ना हो तो पढ़ लें खबर
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.