✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

हार्ट फेल होने से पहले दिखते हैं ये 5 छिपे हुए संकेत, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं हम

कविता गाडरी   |  21 Nov 2025 06:40 AM (IST)
हार्ट फेल होने से पहले दिखते हैं ये 5 छिपे हुए संकेत, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं हम

आमतौर पर लोगों को लगता है कि हार्ट फेल अचानक होता है. लेकिन सच यह है कि हार्ट फेल होना अचानक होने वाली घटना नहीं है बल्कि यह धीरे-धीरे बढ़ने वाली समस्या है. इसे लेकर ज्यादातर लोगों को शुरुआती संकेत समझ में नहीं आते क्योंकि यह बहुत हल्के होते हैं और अक्सर सामान्य थकान या बढ़ती उम्र का असर समझ कर लोग इन्हें अनदेखा कर देते हैं. लेकिन दिल के कमजोर होने के यह छोटे-छोटे बदलाव समय रहते पहचान लिए जाए तो इलाज जल्दी शुरू किया जा सकता है और बड़ी परेशानी से बचा जा सकता है. ऐसे में चलिए आज हम आपको हार्ट फेल होने से पहले दिखने वाले ऐसे पांच छिपे हुए संकेत के बारे में बताते हैं जिन्हें लोग आमतौर पर नजरअंदाज कर देते हैं.

1

हार्ट फेल का सबसे छिपा हुआ संकेत अचानक वजन बढ़ाना है. यह शरीर में पानी जमा होने के कारण होता है. जब दिल ठीक से पंप नहीं कर पाता तो पैर, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में सूजन आने लगती है.और कुछ दिनों में वजन तेजी से बढ़ जाता है. हालांकि समय रहते पहचान पर इलाज जल्दी शुरू हो सकता है.

2

वहीं लेटते समय खांसी आना या सीने में घरघराहट होना दिल की परेशानियों का संकेत हो सकता है. यह इसलिए होता है क्योंकि शरीर में जमा पानी लेटते ही फेफड़ों की ओर बढ़ जाता है. जिससे सांस की नली में जलन होती है और खांसी शुरू हो जाती है. इसे हल्की खांसी समझ कर अनदेखा नहीं करना चाहिए.

3

दिल की कार्य क्षमता कम होने पर पाचन तंत्र पर भी असर पड़ता है. कई लोगों को भूख न लगना, थोड़ा सा खाने पर ही पेट भर जाना या जी मिचलाना जैसी समस्याएं शुरू हो जाती है. यह संकेत भी बताते हैं कि दिल शरीर में सही तरीके से खून नहीं पहुंचा पा रहा है. ऐसी समस्याओं भी आप हल्के में न लें.

4

वहीं जब दिल शरीर को पर्याप्त खून नहीं पहुंचा पाता है तो दिमाग पर इसका सीधा असर पड़ता है. ऐसे में भ्रम होना, छोटी-छोटी बातें भूलना या ध्यान न लगना जैसे संकेत दिखाई देने लगते हैं. इसे सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

5

रात में बार-बार नींद खुलना, लेटते ही ही सांस फूलना या फिर ऊंचा करके तकिया लगाकर सोने की जरूरत महसूस होना यह सभी शुरुआती संकेत होते हैं कि दिल पर दबाव बढ़ रहा है. यह समस्या शरीर में जमा पानी के कारण सांस लेने में होने वाली दिक्कत से जुड़ी होती है. ऐसे में इस समस्या को भी हल्के में नहीं लेना चाहिए, नहीं तो हार्ट फेल होने जैसी दिक्कत भी हो सकती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • हेल्थ
  • हार्ट फेल होने से पहले दिखते हैं ये 5 छिपे हुए संकेत, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं हम
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.