✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

नकली घी और मावा खाने से हो सकती हैं ये दिक्कतें, गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं आप

एबीपी लाइव   |  09 Mar 2025 05:53 PM (IST)
नकली घी और मावा खाने से हो सकती हैं ये दिक्कतें, गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं आप

त्योहारों और खास मौकों पर मिठाइयों का सेवन जरूर करें, लेकिन शुद्धता की जांच करके ही खरीदें.

1

घी की शुद्धता जांचने के लिए: थोड़ी सी मात्रा को हाथ पर मलें, अगर चिपचिपा महसूस हो तो घी मिलावटी हो सकता है. असली घी में खुशबू आती है और यह आसानी से पिघल जाता है.

2

पाचन तंत्र पर असर: नकली घी और मावा में सिंथेटिक रंग, स्टार्च और डिटर्जेंट जैसे हानिकारक पदार्थ मिलाए जाते हैं, जो पेट में जलन, अपच, एसिडिटी और गैस जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं.

3

फूड पॉइजनिंग का खतरा : मिलावटी मावा और घी खाने से फूड पॉइजनिंग हो सकती है, जिससे उल्टी, दस्त और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

4

किडनी और लीवर को नुकसान: नकली मावे में अक्सर सिंथेटिक दूध या केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो सकते हैं और लीवर और किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है.

5

कैंसर का खतरा : कुछ मामलों में नकली घी और मावा में ऐसे केमिकल्स मिलाए जाते हैं जो कैंसर का कारण बन सकते हैं, खासकर लंबे समय तक इनका सेवन करने से गंभीर बीमारी हो सकती है.

6

हार्ट से जुड़ी समस्याएं: मिलावटी घी में ट्रांस फैट और खराब क्वालिटी के तेल का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है और हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • हेल्थ
  • नकली घी और मावा खाने से हो सकती हैं ये दिक्कतें, गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं आप
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.