✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

बोर्ड एग्जाम का प्रेशर है ज्यादा तो बच्चों की डाइट में शामिल करें ये 5 सुपर फूड, चुटकियों में सॉल्व कर लेगा हर सवाल

एबीपी लाइव   |  20 Feb 2024 12:11 PM (IST)
1

हम जो कुछ भी खाते हैं, उसका असर सेहत के साथ-साथ ही दिमाग पर भी पड़ता है. दिमाग हमारी पूरी बॉडी को कंट्रोल करते हैं, इसलिए इनका हेल्दी रहना काफी जरूरी होता है. दिमाग हेल्दी न रहें तो हमारी क्षमता भी कम होने लगती है. अगर आपकी डाइट सही है तो दिमाग चाचा चौधरी सा तेज चलता है और उसकी क्षमता भी बढ़ती है. अगर आप शॉर्प दिमाग चाहते हैं ब्रेन भी हेल्दी रखने वाले ये 5 फूड्स (Brain Food) अपनी डाइट में शामिल कर लें.

2

डार्क चॉकलेट: अगर आप चॉकलेट खाने के शौकिन है तो डार्क चॉकलेट खाना शुरू कर दीजिए. इससे आपका ब्रेन शॉर्प बनता है. डार्क चॉकलेट में कैफीन और फ्लेवेनॉएड समेत कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. फ्लेवेनॉएड आपकी लर्निंग और मेमोरी कैपिसिटी को बढ़ाता है. एक रिसर्च के मुताबिक, डार्क चॉकलेट खाने से बौद्धिक परीक्षा पास करने की क्षमता भी बढ़ती है.

3

हल्दी: वैसे तो हल्दी के इस्तेमाल से कई तरह की बीमारियां दूर हो जाती है. आयुर्वेद में भी इसके कई गुण बताए गए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हल्दी दिमाग को भी ऑइंस्टीन जैसा बना सकता है. हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन कंपाउंड दिमाग को शॉर्प करने के साथ ही अल्जाइमर या डिमेंशिया जैसी भूलने की बीमारी को भी दूर कर देता है.

4

बादाम: अक्सर आपको सलाह दी जाती है कि दिमाग कम काम कर रहा है तो बादाम खाओ..जी हां दिमाग तेज करने में बादाम काफी असरकारी है. कई रिसर्च में पाया गया है कि यह दिमाग और हार्ट की सेहत में कमाल का सुधार लाता है.

5

कद्दू के बीज: कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds) को हम लोग निकालकर फेंक देते हैं. लेकिन यह कमाल का सुपरफूड है. यही कारण है कि इसकी कीमत 600 रुपए किलो है. कद्दू के बीज में एंटीऑक्सीडेंट्स, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक और कॉपर जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये सभी तत्व दिमाग को तेज करने का काम करते हैं. एक रिसर्च के अनुसार, पंपकीन सीड्स में कई माइक्रोन्यूट्रेंट्स होते हैं, जिससे दिमाग में सूजन नहीं होता और दिमाग तेज काम करता है.

6

ब्लूबेरी: हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, दिमाग को तेज करना चाहते हैं तो ब्लूबेरी को अपनी डाइट में शामिल कर लें. इसमें स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, जामुन, शहतूत जैसे फल आते हैं. इस फ्रूट्स में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो ब्रेन की सेहत को काफी मजबूत बनाते हैं. ब्लूबेरी में एंटी इंफ्लामेटरी गुण भी पाए जाते हैं. जिससे दिमाग में किसी तरह का सूजन नहीं होता है. इससे शरीर से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस भी बाहर होता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • हेल्थ
  • बोर्ड एग्जाम का प्रेशर है ज्यादा तो बच्चों की डाइट में शामिल करें ये 5 सुपर फूड, चुटकियों में सॉल्व कर लेगा हर सवाल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.