थुलथुली चर्बी के लिए बेस्ट है चुकंदर, रोजाना इन 6 तरीकों से करें सेवन

थुलथुली चर्बी न सिर्फ आपके लुक को बिगाड़ती है, बल्कि यह कई बीमारियों का कारण भी बन सकती है. ऐसे में डाइट में कुछ ऐसे फूड्स शामिल करना जरूरी है, जो फैट बर्न करने में मदद करें और शरीर को डिटॉक्स भी करें. चुकंदर उन्हीं सुपरफूड्स में से एक है, जो फाइबर, आयरन, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाता है.
कच्चा चुकंदर: सबसे आसान और हेल्दी तरीका है कच्चे चुकंदर को सलाद में शामिल करना. इसमें खीरा, टमाटर और नींबू का रस मिलाकर खाएं. इससे फाइबर की मात्रा बढ़ेगी और पेट देर तक भरा रहेगा.
चुकंदर का जूस: सुबह खाली पेट एक गिलास ताजे चुकंदर का जूस पीना मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और शरीर को डिटॉक्स करता है. इसमें गाजर और अदरक मिलाकर स्वाद और फायदा बढ़ा सकते हैं.
चुकंदर और दही का रायता: दोपहर के खाने में चुकंदर का रायता शामिल करें. उबले और कद्दूकस किए चुकंदर में दही और हल्का सा भुना जीरा पाउडर मिलाएं. यह पेट को ठंडक देता है और वजन कंट्रोल में मदद करता है.
चुकंदर की स्मूदी: वर्कआउट के बाद चुकंदर की स्मूदी पिएं. इसमें चुकंदर, केला, पालक और ग्रीक योगर्ट मिलाकर ब्लेंड करें. यह एनर्जी बूस्टर है और फैट बर्न करने में मदद करता है.
सूप में चुकंदर: ठंड के मौसम में चुकंदर का गर्मागर्म सूप पिएं। इसमें अदरक, लहसुन और काली मिर्च डालें. यह मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है और इम्यूनिटी भी बढ़ाता है.
रोस्टेड चुकंदर स्नैक: ओवन में हल्का सा ऑलिव ऑयल और हर्ब्स डालकर रोस्टेड चुकंदर स्नैक बनाएं. यह लो-कैलोरी और टेस्टी ऑप्शन है, जो शाम की भूख मिटाने के साथ फैट कम करने में मदद करेगा.