✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

7 दिन में कंट्रोल होगा बढ़ा हुआ ब्लड शुगर, ये 7 चीजें तुरंत करती हैं जादू

एबीपी लाइव   |  08 Jan 2026 07:59 AM (IST)
7 दिन में कंट्रोल होगा बढ़ा हुआ ब्लड शुगर, ये 7 चीजें तुरंत करती हैं जादू

डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है, जिसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी होता है. अगर समय पर शुगर कंट्रोल न की जाए तो यह हार्ट, किडनी, आंखों और नर्व्स से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं पैदा कर सकती है. अक्सर लोग शुगर कंट्रोल के लिए सिर्फ दवाओं पर निर्भर रहते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि सही डाइट अपनाकर भी ब्लड शुगर को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. मशहूर रजिस्टर्ड डाइटीशियन और टाइप-2 डायबिटीज एक्सपर्ट के अनुसार कुछ ऐसे फूड्स हैं, जिन्हें रोज खाने से शरीर इंसुलिन को बेहतर तरीके से यूज करने लगता है और शुगर लेवल में फर्क सिर्फ 7 दिनों में नजर आने लगता है. चो आइए जानते हैं ऐसे ही 7 असरदार फूड्स, जो बढ़े हुए ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं.

1

भिंडी डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो खाने के बाद शुगर को धीरे-धीरे खून में जाने देता है. इससे अचानक शुगर बढ़ने का खतरा कम हो जाता है. भिंडी शरीर में इंसुलिन की कार्यक्षमता को बेहतर बनाती है, जिससे इंसुलिन सही तरीके से काम करता है. आप भिंडी की सब्जी, भुजिया या हल्की उबली भिंडी को डाइट में शामिल कर सकते हैं.

2

एवोकाडो थोड़ा महंगा जरूर है, लेकिन इसके फायदे बहुत ज्यादा हैं. इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर और हेल्दी फैट होता है. ये दोनों मिलकर पाचन प्रक्रिया को धीमा करते हैं और ब्लड शुगर को स्थिर बनाए रखते हैं. एवोकाडो खाने से पेट देर तक भरा रहता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचाव होता है. यह डायबिटीज के मरीजों के लिए एक बेहतरीन फल है.

3

मशरूम में कार्बोहाइड्रेट बहुत कम होते हैं और यह विटामिन, मिनरल, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. डायबिटीज में इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या होती है, जिसे कम करने में मशरूम मदद करता है. साथ ही यह शरीर में सूजन को भी कम करता है, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है.

4

जो लोग शाकाहारी या वीगन डाइट फॉलो करते हैं, उनके लिए टोफू एक शानदार प्रोटीन सोर्स है. टोफू मसल्स को मजबूत बनाता है और जब मसल्स मजबूत होती हैं तो शरीर ग्लूकोज को बेहतर तरीके से यूज करता है. इससे ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहता है और इंसुलिन की जरूरत कम होती है.

5

ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन नामक तत्व शरीर के ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाते हैं. यह फैट बर्न करने में भी मदद करती है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है और डायबिटीज मैनेज करना आसान हो जाता है. रोज 1–2 कप ग्रीन टी पीने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है.

6

फूलगोभी में सल्फोराफेन नामक तत्व पाया जाता है, जो शरीर में सूजन को कम करता है. सूजन कम होने से इंसुलिन बेहतर तरीके से काम करता है और शुगर लेवल बैलेंस रहता है. यह सब्जी लो कैलोरी और लो कार्ब होने के कारण डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है.

7

जौ एक ऐसा साबुत अनाज है जिसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है. यह आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ने देता है. जौ का सेवन करने से शुगर में अचानक उतार-चढ़ाव नहीं होता और लंबे समय तक एनर्जी बनी रहती है. आप जौ की रोटी या जौ का पानी पी सकते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • हेल्थ
  • 7 दिन में कंट्रोल होगा बढ़ा हुआ ब्लड शुगर, ये 7 चीजें तुरंत करती हैं जादू
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.