सुबह उठते ही नजर आते हैं थायरायड के ये 6 लक्षण, संकेत दिखते ही जाएं डॉक्टर के पास

कई बार हम सुबह उठते ही खुद को थका-थका, सुस्त या अजीब सा महसूस करते हैं और इसे सिर्फ नींद की कमी या तनाव मानकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन ये लक्षण शरीर के अंदर चल रही थायरायड से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकते हैं. अगर सुबह उठते ही आपके शरीर में ये 6 बदलाव नजर आते हैं, तो लापरवाही न करें.
सुबह-सुबह थकान और कमजोरी: अगर आप पर्याप्त नींद के बावजूद हर सुबह थके हुए और सुस्त महसूस करते हैं, तो ये थायरायड हार्मोन की गड़बड़ी का संकेत हो सकता है.
चेहरे और आंखों पर सूजन आना: सुबह उठते ही अगर आंखें फूली हुई दिखें या चेहरा भारी लगे, तो ये थायरायड का लक्षण हो सकता है.
बाल झड़ना और स्किन ड्राई होना: थायरायड के असंतुलन से बाल तेजी से झड़ सकते हैं और स्किन भी रूखी, बेजान हो जाती है.
सुबह-सुबह मूड स्विंग्स: अगर हर सुबह मूड खराब, चिंता या गुस्सा महसूस होता है, तो मानसिक स्वास्थ्य के साथ थायरायड को भी चेक कराना जरूरी है.
वजन में अचानक बदलाव: थायरायड के कारण शरीर का मेटाबॉलिज्म बिगड़ता है, जिससे वजन अचानक बढ़ या घट सकता है. अगर ये बदलाव सुबह नजर आते हैं, तो अलर्ट हो जाइए.
इन संकेतों को नजरअंदाज न करें: अगर ये लक्षण रोज सुबह दिखाई दें, तो खुद पर शक मत करें, डॉक्टर से मिलें. एक सिंपल ब्लड टेस्ट से थायरायड की जांच हो सकती है.