यूरिक एसिड घटाने के लिए पिएं ये 6 देसी ड्रिंक्स, जल्द से जल्द होगा ठीक

यूरिक एसिड की समस्या आज के समय में तेजी से बढ़ती जा रही है. जोड़ों में दर्द, सूजन, थकान और चलने-फिरने में परेशानी, ये सब इसके आम लक्षण हैं।.लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ देसी घरेलू उपायों से इस स्थिति को कंट्रोल में लाया जा सकता है. खासतौर पर कुछ खास हेल्दी ड्रिंक्स ऐसे हैं जो शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा को कम कर सकते हैं.
लौकी का जूस: लौकी का जूस यूरिक एसिड को फ्लश आउट करने में बेहद मददगार है. इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, इसलिए ये जल्दी असर करता है.
आंवला पानी: आंवला में मौजूद विटामिन C यूरिक एसिड को घोलने में मदद करता है और किडनी को डिटॉक्स करता है.
मेथी पानी: मेथी शरीर की सूजन को कम करता है और पाचन को सुधारता है, जिससे यूरिक एसिड का स्तर घटता है.
नींबू पानी: नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड यूरिक एसिड के क्रिस्टल को घोलने में मदद करता है और शरीर का PH बैलेंस करता है.
हल्दी दूध: हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है जो एंटी-इंफ्लेमेटरी होता है. यह यूरिक एसिड से होने वाली सूजन में राहत देता है.
धनिया पानी: धनिया यूरिक एसिड को यूरिन के ज़रिए बाहर निकालने में मदद करता है. ये यूरिक एसिड के लिए काफी असरदार है.