लीवर की सफाई करेंगी ये सब्जियां, डाइट में आज से ही कर लें शामिल

जब हमारी डाइट जंक फूड, चीनी, या ज्यादा ऑयल वाली चीजों से भर जाती है तो लीवर पर दबाव बढ़ने लगता है. ऐसे में उसे जरूरत होती है डिटॉक्स की और उसका सबसे नेचुरल तरीका है हरी सब्जियां.
पालक: पालक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स लीवर को फ्री-रैडिकल डैमेज से बचाते हैं. इसमें क्लोरोफिल होता है जो लीवर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है. सलाद में, सब्ज़ी में या सूप में, पालक हर रूप में फायदेमंद है.
बीटरूट: चुकंदर में बीटालेंस और नाइट्रेट्स होते हैं जो लीवर की सफाई में सहायक हैं. ये खून को भी साफ करता है और लिवर कोशिकाओं को रीजेनरेट करता है. इसे जूस, सलाद या हल्की भुनी सब्जी में शामिल करें.
ब्रोकोली: ब्रोकोली सल्फर और ग्लूकोसाइनोलेट्स से भरपूर होती है, जो लीवर को एक्टिव करके टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं. अगर रोज़ाना खाई जाए तो यह फैटी लीवर को भी कंट्रोल कर सकती है.
करेले: करेले में मौजूद मोमोर्डिकिन और एंटीऑक्सीडेंट्स लीवर में चर्बी नहीं जमने देते. यह ब्लड शुगर और टॉक्सिन्स दोनों को कंट्रोल करता है. इसका स्वाद भले कड़वा हो, लेकिन असर करता है.
धनिया: धनिया में डिटॉक्सिंग तत्व होते हैं, जो लीवर में जमा मेटल्स जैसे मरकरी और एल्यूमिनियम को निकालने में मदद करते हैं. इसे चटनी, गार्निश या जूस में इस्तेमाल करें.
पत्तागोभी: गोभी में इंडोल-3-कारबिनोल नामक कंपाउंड होता है, जो लीवर को टॉक्सिन्स तोड़ने में मदद करता है. इसकी सब्जी, पराठा या सूप किसी भी रूप में फायदेमंद है.